फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Poison, Harrasment, Uncle, Property, Suicide attempt, Panipat

प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने निगला जहर, रेफर

Fri, 24 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Fri, 24 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना शहर के अंतर्गत महावीर कॉलोनी में एक युवक ने अपने एक ताऊ और चाचा की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसे गंभीरावस्था में पीजीआई खानपुर में दाखिल कराया गया है। युवक की हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में भर्ती महावीर कॉलोनी निवासी राजू ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसके ताऊ सूरजभान एवं चाचा रामफल उसके साथ मारपीट करते हैं। उन्होंने उसके मकान की रजिस्ट्री भी छीन ली। वह बिजली का मीटर लगवाने के लिए निगम के दफ्तार जाता है तो अधिकारी मकान की रजिस्ट्री मांगते हैं। रजिस्ट्री नहीं होने के कारण वह बिजली का मीटर नहीं लगवा पा रहा। उसके बच्चों को गर्मी में रहना पड़ता है।
विज्ञापन


इसी से परेशान होकर उसने शुक्रवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद राजू को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। राजू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने राजू के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
युवक के बयान दर्ज कर लिए गए है। युवक का आरोप है कि उसके ताऊ चाचा उसके परेशान कर रहे हैं। इसलिए उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed