फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   people,Shoked, two dead body, found , in half hour, panipat, harayana

आधे घंटे में शहर में मिले दो शव

Wed, 04 May 2016 01:06 AM IST
panipat
panipat Updated Wed, 04 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों में आधे घंटे में दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। अब तक दोनों में से किसी भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर शव को बोरे में डाल नूरवाला के पास तालाब में फेंक दिया गया। शव पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। शव बुरी तरह गल सड़ चुका है।

वहीं असंध रोड पुल के नीचे किसान भवन के सामने भी एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल में भिजवाया, जहां से गली सड़ी अवस्था में बोरे में मिले शव को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नूरवाला के पास तालाब में एक व्यक्ति का शव बोरे में मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने शव को बोरे से बाहर निकाला। और शव को सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में भिजवाया। बताया जा रहा है कि सुबह नूरवाला रोड से करीबन 50 मीटर दूर तालाब में एक बोरा मिला। बोरे से बाहर शव के पैर निकले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरे से बाहर पैर निकले देख लोग एकत्रित हो गए। क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बोरे से निकाला। शव बुरी तरह सड़ी गली हालत में मिला। पुलिस ने शव पर स्प्रे कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये रोहतक पीजीआई में भिजवाया। 

कुछ ही देर बाद असंध रोड पुल के नीचे किसान भवन के सामने अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना मॉडल टाउन पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय दुकानदारों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये सिविल अस्पताल में भिजवाया। दुकानदारों ने बताया कि एक व्यक्ति अक्सर असंध पुल के नीचे ही घूमता था। मंगलवार सुबह पुल के नीचे पलंग पर उसका शव मिला। अब तक व्यक्ति की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


किसान भवन के सामने व्यक्ति का शव मिला है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिशों में जुटी है।

राजबीर सिंह, एएसआई थाना मॉडल टाउन

पुलिस को नूरवाला स्थित तालाब में एक बोरे में बंद शव की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बोरे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल में भिजवा दिया है। व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed