फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, young, boy, dead, body, founf, room, flor

कमरे में मिला युवका खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

Wed, 16 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Wed, 16 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
panipat, young, boy, dead, body, founf, room, flor
पानीपत - फोटो : bureau
न्यू रमेश नगर में एक युवक की वजनदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। युवक का शव उसी के कमरे में फर्श पर खून में लथपथ हालत में मिला। युवक के सिर पर चोट के निशान है। थाना शहर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मनजीत न्यू रमेश नगर में एक हारमोनियम की फैक्ट्री में काम करता था। वह फैक्ट्री के पास ही स्थित कमरे में किराए पर रहता था। सोमवार रात को मनजीत फैक्ट्री में काम कर अपने कमरे पर सोने के लिए चला गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में फर्श पर मिला। मनजीत के सिर पर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर शव को सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू रमेश नगर में एक युवक का शव उसी के कमरे में मिला है। युवक के सिर पर चोट का निशान है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed