फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, women, complaint, police, case file

महिला ने अश्लील हरकत करने से रोका तो उसी के खिलाफ दी शिकायत

Tue, 30 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Tue, 30 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
panipat, women, complaint, police, case file
police Demo pic - फोटो : google
 जिले के गांव हथवाला निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर उसके परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने महिला थाना पुलिस से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव हथवाला निवासी एक महिला ने सोमवार महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विधवा है। गांव झट्टीपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। कंपनी में ही कार्यरत किशनपुरा निवासी एक व्यक्ति उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान करता था। विरोध करने पर नौकरी से हटवाने की धमकी देता था। उससे परेशान होकर उसने नौकरी छोड़ दी और दूसरी जगह काम करने लगी। वह आठ अप्रैल को काम पर जा रही थी। आरोपी ने समालखा में उसका रास्ता रोक लिया। वहां उसका उससे झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


आरोपी ने हरकत ज्यादा की तो उसे थप्पड़ जड़ दिए। महिला का कहना है कि उसने घर आकर ये सारी बातें बताई। 13 अप्रैल को उसके परिवार से आकाश, सचिन, अंकित और गोलू को साथ लेकर आरोपी को समझाने उसके घर गए। आरोप है कि आरोपी ने इसका बदला लेने के लिए अपनी पत्नी को पीटा और खानपुर में दाखिल करवाकर आकाश, सचिन, अंकित, गोलू के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी को उसके बारे में चरित्रहीन होने की बात कही। पुलिस के बुलाने पर वह दो बार किशनपुरा चौकी गई, लेकिन दूसरे पक्ष से कोई नहीं आया। महिला थाना प्रभारी कविता ने बताया कि महिला शिकायत लेकर आई है। शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed