फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat vage. three panipat, i kwental panipat

एक क्विंटल मांस के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 20 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 20 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
थाना चांदनी बाग पुलिस ने बबैल नाके के समीप पिकअप से एक क्विंटल मांस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी से मांस भरकर पानीपत की ओर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


बलजीत नाका पुलिस चौकी के जांच अधिकारी हैप्पी ने बताया कि मामला थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत बबैल नाके का है। शुक्रवार रात को थाना चांदनी बाग पुलिस ने दानिश, अरशद व इनाम निवासी कैराना को प्लास्टिक के नौ कट्टों में भरे एक क्विंटल मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मांस को यूपी से पानीपत लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन


सुभाष निवासी गांव गढ़ी छाजू ने बताया कि वीरवार देर शाम उन्होंने एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को पानीपत की ओर आते देखा। गाड़ी से बदबू का रही थी। उन्होंने पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी। उन्होंने इसकी सूचना थाना चांदनी बाग पुलिस को दी। पुलिस ने नाका लगाकर पिकअप को बबैल नाके पर रुकवाया। पुलिस ने पिकअप से प्लास्टिक के नौ कट्टे बरामद किए। सभी कट्टों में मांस था। पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर मांस की जांच करवाई। प्राथमिक जांच में मांस भैंस का लग रहा है। पुलिस ने मांस को गड्ढा खोदकर दबवा दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed