फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, train accident

ट्रेन से गिरी बेटी को बचाने के प्रयास में पिता की मौत

Wed, 29 Mar 2017 11:44 PM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Wed, 29 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
panipat, train accident
c - फोटो : panipat
पानीपत रेलवे स्टेशन पर शान-ए-पंजाब ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलकर गिरी बच्ची को बचाने के प्रयास में पिता खुद ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। वे सब परिवार के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में जा रहे थे। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह प्लेटफार्म नंबर तीन पर हुआ। शहर के वार्ड नौ नई सब्जी मंडी निवासी वेदप्रकाश (37) की सब्जी मंडी में दुकान है। बताया जा रहा है कि वेदप्रकाश बुधवार को अपनी पत्नी सपना, दस वर्षीय बेटी हिमांशी, आठ वर्षीय तान्या और 5 साल के बेटे जैसमिन के साथ स्वर्ण मंदिर जाने के लिए निकले थे। उन्होंने ट्रेन में रिजर्वेशन कराया हुआ था। बुधवार सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर शान-ए-पंजाब प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। वेदप्रकाश बेटी तान्या को गोदी में लेकर ट्रेन में चढ़ाने लगे। तभी उसका पैर फिसल गया और दोनों नीचे गिर गए। तान्या प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गई। इस बीच ट्रेन चल पड़ी। वेदप्रकाश बेटी को बचाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान ट्रेन उन्हें बहुत दूर तक घसीटते हुए ले गई। वे भी प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गए। हादसे को देख यात्रियों ने चेन पुलिंग की। ट्रेन के रुकने के बाद पिता-पुत्री को बाहर निकाला। दोनों को घायल अवस्था में तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने वेदप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में तान्या के बायें हाथ की अंगुली और आधा अंगूठा कट गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पत्नी भी कर रही थी बचाने का प्रयास, वेंडरों ने पकड़ा
पति वेदप्रकाश और बेटी तान्या को ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में फंसी देख सपना उन्हें बचाने का प्रयास करने के लिए दौड़ी, लेकिन वेंडरों ने सपना को पकड़ लिया। यदि वेंडर सपना को समय पर नहीं पकड़ते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शान-ए-पंजाब में चढ़ते समय एक बच्ची प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में आ गई थी। बच्ची को बचाने के प्रयास में उसके पिता वेदप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया हैं। बच्ची का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जोगेंद्र सिंह एएसआई, जांच अधिकारी जीआरपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed