{"_id":"57e2d3934f1c1bb770a822c9","slug":"panipat-sister-death-brother-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर जा रहे चचेरे भाई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन के घर जा रहे चचेरे भाई की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड समालखा फ्लाईओवर से पहले टैंकर की टक्कर से बहन के घर जा रहे बाइक सवार एक चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और टैंकर को जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार निजामपुर गांव निवासी रवि (19) अपने चचेरे भाई विक्की के साथ सोनीपत अपनी चचेरी बहन के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। समालखा फ्लाईओवर से पहले एक टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें रवि की मौके पर ही मौत हो गई और विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। समालखा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर को कब्जे में लेकर शव को शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार सुबह परिजनों के बयान दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि वे मूल रूप से महम रोहतक के रहने वाले हैं और अब पानीपत के निजामपुर गांव में लंबे समय से रह रहे हैं।