फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, police, case, cow

गोरक्षा दल के 42 लोगों पर केस दर्ज

Sun, 17 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
panipat, police, case, cow
गाय - फोटो : pti
थाना शहर पुलिस ने हड्डी खोड़ा स्थल पर मृत पशुओं को ले जाने वाले ठेकेदार के साथ मारपीट करने के मामले में दो गोरक्षकों को नामजद करते हुए 40 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप है। केस दर्ज होेने से गोरक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस पर एक तरफा दबाव में आकर कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ठेकेदार गोपीचंद निवासी अधमी ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने अमित निवासी आट्टा और सुभाष निवासी गढ़ी छाजू समेत 40 अन्य युवकों पर मारपीट करने, जातिसूचक कहने के आरोप लगाए हैं। गोचीचंद ने आरोप लगाया कि इन सभी ने नौ जुलाई को जीटी रोड संजय चौक पर उनका वाहन रोक लिया। सभी ने उसके और उसके कंडक्टर चांदराम, जितेंद्र के साथ मारपीट की। जाति सूचक शब्द भी कहे। इस दौरान आरोपियों ने करीब छह मृत पशुओं को गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद उनको उठाने पर हंगामा मचा। ठेकेदार के कर्मियों ने मृत पशुओं को उठाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


डर के मारे सहायक नहीं आ रहे आगे : ठेकेदार
ठेकेदार गोपीचंद ने बताया कि उसका पानीपत में मृत पशुओं को उठाने का करीब 40 साल से ठेका चल रहा है। वे गोशाला और सार्वजनिक स्थानों से सूचना पर मृत पशुओं को उठाते हैं। उनके पास पानीपत के अलावा घरौंडा आदि शहरों का भी ठेका है। नौ जुलाई को गोरक्षकों  के दुर्व्यवहार के बाद कारीगरों और सहायकों ने काम करना बंद कर दिया है। उनको आज भी गोरक्षकों का डर सता रहा है। उन्होंने गोशालाओं से मृत गोवंश को उठाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोरक्षक अपने काम का जिम्मेदारी के साथ निर्वाह कर रहे हैं। उनको गोवंश को बचाने की खातिर कई बार गोतस्करों से टकराना पड़ता है। उस रात भी गोरक्षक सामान्य तौर पर तैनात थे। शक होने पर उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली थी। वे इस बारे में शिकायतकर्ता व पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे।

आजाद सिंह आर्य, उपाध्यक्ष, हरियाणा गोशाला संघ।

पुलिस को ठेकेदार गोपीचंद की शिकायत मिली है। उन्होंने करीब 40 लोगों पर मारपीट करने और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
दलबीर सिंह, डीएसपी शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed