{"_id":"578a87ea4f1c1b737e13ea5a","slug":"panipat-parole-fire-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरोल पर आने की खुशी में किए हवाई फायर, पुलिस ने काबू कर वापस भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेरोल पर आने की खुशी में किए हवाई फायर, पुलिस ने काबू कर वापस भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजावा गांव में हत्या के आरोप में सजायाफ्ता एक कैदी के पेरोल पर आने की खुशी में परिवार के लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी व उसके भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया, जबकि भांजा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने भांजे की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बिजावा निवासी राजेश हत्या के एक मामले में जेल में बंद था। वह शुक्रवार को 42 दिन के लिए पेरोल पर अपने घर बिजावा आया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात राजेश अपने भाई दलशेर व भांजे कर्ण उर्फ राणू निवासी डिडवाड़ी के साथ पेरोल पर आने की खुशी मना रहा था। आरोप है कि इसी दौरान राजेश व कर्ण द्वारा हवाई फायर किए गए। रात को हवाई फायर होने से गांव के एक हिस्सें में हड़कंप मच गया।
इसराना थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस को आते देख कर्ण उर्फ राणू फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी राजेश व उसके भाई दलशेर को काबू कर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शनिवार को राजेश व दलशेर को अदालत पेश किया। थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि बिजावा गांव में हवाई फायरिंग करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पेरोल पर आए कैदी व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।