फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, neelesh, six, places, beeten, murder, panipat

चार घंटे में छह स्थानों पर आरोपियों ने पीटा था नीलेश को

Tue, 20 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Tue, 20 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
panipat, neelesh, six, places, beeten, murder, panipat
पानीपत - फोटो : bureau
थाना चांदनी बाग पुलिस ने प्रवासी मजदूर की हत्या की वारदात को मात्र 12 घंटे में सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों ने प्रवासी मजदूर की हत्या शराब के नशे में थी।
विज्ञापन


उन्होंने उसको स्वास्तिक रोड पर चार घंटे तक छह स्थानों पर बुरी तरह पीटा। प्रवासी मजदूर के गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी प्रवासी मजदूर को घसीटकर पानी की टंकी के पास ले गए और उस पर ढेर सारा पानी भी डाला।
विज्ञापन


प्रवासी मजदूर के बेसुध हो जाने के बाद दोनों आरोपी उसको वहीं छोड़कर भाग गए। यह पूरी वारदात एक दफ्तर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी मुख्यालय जगदीन दूहन ने मंगलवार को प्रवासी मजदूर नीलेश की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रविवार रात को नीलेश स्वास्तिक रोड स्थित वैष्णो ढाबे पर शराब पीने के लिए गया था। वहां पहले से ही सूरज और प्रकाश शराब पी रहे थे।

इनमें से प्रकाश विष्णु ढाबे पर ही रहता है। शराब पीने के दौरान ही सभी की एक-दूसरे से पहचान हुई थी। तीनों ने रात नौ बजे से एक बजे तक शराब पी। तीनों में नशे में कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट भी होने लगी। गुस्से में सूरज और प्रकाश ढाबे से डंडा उठा लाए और नीलेश पर हमला कर दिया।

दोनों ने स्वास्तिक रोड पर चार घंटे तक नीलेश की छह स्थानों पर ले जाकर पिटाई की। आरोपी सुबह चार बजे नीलेश को घसीटकर पानी की टंकी के पास ले गए। उस पर वहां ढेर सारा पानी भी डाला। दोनों आरोपी नीलेश के बेसुध होने पर उसे वहीं छोड़कर चले गए।

यह पूरी वारदात स्वास्तिक रोड पर ही लगे एक सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक डंडा बरामद कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


यह था मामला
विदित है कि सोमवार सुबह स्वास्तिक रोड पर नाले के किनारे अर्धनग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी शिनाख्त नीलेश के रूप में हुई थी। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed