{"_id":"57e2d1404f1c1b0502a83766","slug":"panipat-mother-prostitute-arrest-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से वेश्यावृत्ति कराने वाली मां गिरफ्तार, अन्य की तलाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से वेश्यावृत्ति कराने वाली मां गिरफ्तार, अन्य की तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शहर पुलिस ने काबुली बाग क्षेत्र निवासी एक मां को बेटी के साथ कई सालों तक दुराचार कराने के आरोप में तीन माह बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मां पर पैसों के लिए बेटी से वैश्यावृति कराने का भी आरोप है। पुलिस मामले में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
जबकि तीन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसमें जिला पुलिस के एक हवलदार पर भी आरोप लगे थे, लेकिन पुलिस जांच में हवलदार को बाहर निकाल दिया था। पुलिस सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। वहीं पीड़िता ने पुलिस पर पूरे मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
थाना शहर क्षेत्र निवासी एक 20 वर्षीय एक युवती ने अपनी मां पर कई वर्षो तक वैश्यावृति कराने और कई व्यक्तियों से सामूहिक दुराचार कराने का आरोप लगाया था। युवती का आरोप था कि उसके पिता की मौत के बाद उसकी मां के कई लोगों के साथ अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
उसकी मां ने जबरन कई लोगों से उसके साथ दुराचार कराया। इस वक्त उसका भाई काफी छोटा था। युवती ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि छह मई को गांव बल्ला निवासी एक व्यक्ति और उसके दो साथी उसके कमरे पर आए थे। दोनों ने कहा कि वह उसको अपने साथ ले जाना चाहते हैं।
उन्होंने इसको लेकर उसकी मां व गांव ब्रह्मपुर निवासी राजकुमार को पैसे दिए हैं। उसने मना किया तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार कर दिया। युवती का आरोप है कि वह अपनी मां व चार लोगों के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस अधिकारियों व थानों के चक्कर काटती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी।
पुलिस ने बुधवार को युवती की आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले गांव बल्ला निवासी जगमहेंद्र उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर चुकी है, मामले में तीन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
शरण देने वाले पर लगाए थे आरोप
कलयुगी मां के जुल्मों से तंग आकर दोनों बहन-भाई गांव एक के मकान में किराए पर रहने लगे थे। युवती पर किए गए मां के जुल्मों की इंतहा इतनी अधिक थी कि वह बिन ब्याही मां तक बन गई। युवती से अपनी मां से नाता तोड़ लिया, लेकिन मां अपनी बेटी के खिलाफ होने से बेहद खफा थी।
श्ारण्ा देने वाले ने बताया कि सीमा अपनी बेटी के खिलाफ होने से और उसको शरण देने वाले से बेहद खफा थी और अंदर ही अंदर इनसे बदला लेने का मन बनाए हुए थी, यही कारण है कि उसने बदला लेने के लिए नौ मई को उस पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद वह साढ़े चार माह तक जेल में भी रहा।
काबुली बाग निवासी युवती की शिकायत के आधार पर उसकी मां सहित पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में जगमहेंद्र उर्फ जग्गा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को सीमा को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिर तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेश सैनी, प्रभारी, थाना शहर पानीपत।