{"_id":"57e80da74f1c1b5612573faa","slug":"panipat-head-shoot-talk-10-mobile-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस मिनट बात की फिर सिर में गोली मारकर मोबाइल लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस मिनट बात की फिर सिर में गोली मारकर मोबाइल लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर छह स्थित कम्यूनिटी सेंटर के बाहर शनिवार को बाइक सवार दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति के सिर में गोली मार दी और उसका मोबाइल गोली मारने से पहले बाइक सवारों ने व्यक्ति से दस मिनट बात भी की थी। घायल व्यक्ति को राहगीरों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सूचना मिलने पर सीआईए-वन, सीआईए-टू और स्पेशल स्टाफ की टीमें वारदात स्थल पर पहुंच गईं। थाना शहर प्रभारी ने बताया कि सेक्टर छह स्थित कम्यूनिटी सेंटर के सामने में तीन व्यक्ति खड़े थे।
दो व्यक्ति बाइक पर बैठे थे, जबकि एक व्यक्ति उनके पास खड़ा था। तीनों आपस में बातचीत कर रहे थे। बाइक के पास खड़ा व्यक्ति कुछ देर के बाद पैदल जीटी रोड की तरफ जाने लगा। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दोनों सवारोें ने पैदल चल रहे व्यक्ति के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से व्यक्ति खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का मोबाइल फोन लेकर भाग गए। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भिजवाया और पुलिस कंट्रोल रूप में सूचना दी। सूचना पुलिस की तीन टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बाइक सवार दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति को गोली मारी है। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। अब तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत।