{"_id":"659af982d3e54c134d0d7328","slug":"panipat-fraud-on-the-name-of-sending-three-youths-to-canada-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: तीन युवकों से कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, वापस भारत लौटकर पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: तीन युवकों से कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, वापस भारत लौटकर पुलिस को दी शिकायत
Mon, 08 Jan 2024 12:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:50 AM IST
सार
एक युवक ने वापस भारत लौटकर पुलिस को शिकायत दी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ठगी का आरोप बापौली के पिता पुत्रों व पानीपत के अमर भवन चौक के पिता पुत्रों पर लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में बापौली के तीन युवकों को कनाडा भेजने के नाम पर दो परिवारों के पिता-पुत्रों समेत छह लोगों ने साढ़े 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। इनमें चार बेटे व दो उनके पिता शामिल हैं। युवकों को कनाडा का वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर ठगी की थी। उनको ढाई माह मलयेशिया रखने के बाद वापस भारत भेज दिया गया। अब युवक ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। थाना बापौली पुलिस ने मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बापौली गांव के अमित रावल ने बताया कि वह 12 वीं पास है। उसके पिता सुभाष रावल की रीढ़ की हड्डी में चोट है। वे काम नहीं कर पाते। उसकी मां की मौत हो चुकी है। वह बेरोजगार है। जनवरी 2023 में बापौली निवासी अमित व सुमित उनके घर आए थे। ये दोनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनका मामा अनुज कनाडा में रहता है। वे युवकों को कनाडा भेजने का काम करता है। अब तक कई युवकों को कनाडा भेजकर वर्क परमिट भी दिला चुका है। उसको कनाडा भेजन के लिए 20-25 लाख रुपये खर्च खर्च आने की बात कही। उन्होंने पैसों के गारंटर बनने की बात कही। उनके कहने पर गांव का ही साहिल व शुभम भी उसके साथ कनाडा चलने को तैयार हो गए। उनको 20 मार्च 2023 को मलेशिया भेज दिया। उनके साथ आरोपी अमित भी था।
विज्ञापन
यहां आरोपी अनुज उनको ढाई माह तक कनाडा का वर्क परमिट मिलने की दिलाता देता रहा। उन्होंने आरोपी अनुज व उसके भाई प्रदीप, उसके पिता अमन व दोस्तों के खाते में साढ़े 22 लाख रुपये भेज दिए। उनको बाद बायोमीट्रिक लगने की बात कहकर भारत वापस भेज दिया।
इसके बाद उनको कनाडा नहीं भेजा गया। वे बार-बार अपने पैसे वापस मांगते रहे। पहले अमित, सुमित व उनके पिता श्यामा पैसे देने की बात कहते रहे, लेकिन बाद में साफ मना कर दिया। उनके साथ अमर भवन चौक निवासी अनुज, उसके भाई प्रदीप व उनके पिता अमन ने साढ़े 22 लाख की धोखाधड़ी की है। इसमें उनका साथ अमित, सुमित व उनके पिता श्यामा भी दिया है।