फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat farmer shoot died in UP

हरियाणा के किसान की यूपी में हत्या: घात लगाए बैठे हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, छाती में लगी चार गोलियां

Mon, 16 Jun 2025 12:14 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:14 PM IST
सार

पानीपत के किसान की उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को सोमवार सुबह अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान देवेंद्र देशवाल के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
Panipat farmer shoot died in UP
मृतक देवेंद्र देशवाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा-उत्तर प्रदेश (यूपी) की सीमा पर पानीपत के गांव कुराड़ के किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यूपी के गांव ममोर में घात लगाए बैठे हमलावरों ने किसान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिससे किसान की मौत हो गई। पानीपत के गांव कुराड़ के किसान देवेंद्र देशवाल की सोमवार सुबह छह बजे हत्या कर दी। मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कुराड़ के देवेंद्र देशवाल (45) सोमवार सुबह यमुना नदी के पार यूपी के गांव ममोर में अपने खेत पर गया था। देवेंद्र देशवाल ने यहां कई वर्षों से जमीन लेकर खेती करता था। वह सोमवार को जैसे ही बाइक पर अपने खेत में पहुंचा तो वहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे दो-तीन युवकों ने देवेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और चाकू से भी हमला किया। तीन से चार गोलियां देवेंद्र देशवाल की छाती में लगी। उसके साथ उसके खेत के सहयोगी इस्लाम निवासी ममोर छुड़वाने लगा तो हमलावरों ने उस पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन




तभी कुछ दूरी पर किसान बिल्ला निवासी तमाशाबाद ने भी यूपी में ही जमीन ले रखी है। वह मौके पर पहुंचा तो उसने गंभीर अवस्था में देवेंद्र देशवाल को बाइक पर ही गांव सनौली खुर्द के एक निजी अस्पताल में पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल इस्लाम को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक देवेंद्र देशवाल को सिविल अस्पताल पानीपत में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। वहीं सनौली थाना पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि देशवाल ने यूपी के गांव ममोर में सात एकड़ के जमीन खरीदी हुई है और 20 एकड़ के लगभग जमीन उसने ठेके पर लेकर खेती करता था। गांव के ही नदीम नाम के व्यक्ति सहित दो-तीन बदमाशों ने हत्या के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि गांव कुराड़ के देवेंद्र देशवाल ने तीन दिन पहले ही अपने फेसबुक पर गांव ममोर यूपी में सरपंच पद के चुनाव लड़ने का एक सोशल मीडिया पर अपना पोस्टर जारी किया था। वहीं इस मामले में हरियाणा और यूपी दोनों राज्यों के पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed