{"_id":"65c0de92a91e3ef64e04a79e","slug":"panipat-dead-body-of-youth-found-in-sector-25-injury-marks-on-head-suspicion-of-murder-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: सेक्टर-25 में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: सेक्टर-25 में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका
Mon, 05 Feb 2024 06:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 05 Feb 2024 06:41 PM IST
सार
बड़े भाई ने महावीर कॉलोनी व गांधी कॉलोनी के युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में रेलवे कॉलोनी के एक युवक की सेक्टर-25 में पीट पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने दो दिन पहले मृतक के बड़े भाई पर भी हमला किया था। आरोप है कि आरोपी मृतक के भाई पर उनका दिहाड़ी पर ऑटो चलाने का दबाव बनाते थे लेकिन वो उनका ऑटो नहीं चला रहे थे। इसी बात को लेकर उनकी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
इसी रंजिश में बीए के छात्र छोटे भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पीड़ितों ने इसकी शिकायत सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी निवासी सूरज ने बताया कि वो पेशे से ऑटो चालक है। उसका भाई सुशील (22) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। गांधी कॉलोनी निवासी मोनी व मुकेश उस पर अपनी ऑटो दिहाड़ी पर चलाने का दबाव बनाता था। मोनी के पास 20-25 ऑटो है। उसने उनका ऑटो चलाने से मना कर दिया। तीन जनवरी की रात को उस पर मोनी ने हमला भी करवा दिया।
विज्ञापन
उसकी आंख पर चोट मारी गई। उनको उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। सोमवार को उनका भाई सुशील घर से गया था लेकिन वो नहीं लौटा। दोपहर को सुशील के मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हे बताया कि उसका भाई सेक्टर 25 में बेसुध पड़ा है। वो सूचना मिलते ही मौके पहुंचा।
सुशील के सिर में चोट थी। वो सुशील को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे शक है कि मुकेश व मोनी से उसके भाई सुशील की हत्या की है। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए।