फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: CA of Electricity Corporation arrested red handed while taking bribe of Rs 1 lakh

Panipat: एक लाख रुपये की रिश्वत लेता बिजली निगम का CA गिरफ्तार, बिल निस्तारण करने की एवज में ले रहा था पैसे

Mon, 11 Sep 2023 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली/ सनौली, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली/ सनौली, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 10:29 PM IST
सार

आरोपी बिल निस्तारण करने की एवज में रिश्वत ले रहा था। बापौली क्षेत्र के एक फैक्टरी मालिक ने एसीबी को शिकायत दी थी। बिजली निगम की तरफ से पांच लाख रुपये का बिल भेजा गया था।

विज्ञापन
Panipat: CA of Electricity Corporation arrested red handed while taking bribe of Rs 1 lakh
एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में आरोपी सीए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बापौली सब डिविजन के सीए को फैक्टरी मालिक से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सतबीर बिल निस्तारण करने की एवज में रिश्वत ले रहा था। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर करने में जुटी हुई है। आरोपी पहली बार रुपये ले रहा था या इससे पहले भी वह रुपये ले चुका था, इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि मामला साढ़े पांच लाख रुपये के बिजली के बिल का था। शिकायतकर्ता सोनू छोक्कर ने बताया था कि उसकी बापौली क्षेत्र में एक फैक्ट्री है। जिसका पांच लाख रुपये बिल आया था। सोनू ने दावा किया कि उसका पांच लाख रुपये का बिल नहीं बनता, बिजली निगम ने गलत बिल भेजा। इसके लिए उसने बिजली निगम अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन


बिजली निगम में ये लेखा-जोखा सीए सतबीर के पास था। सीए सतबीर ने बिल ठीक करने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता इसको देना नहीं चाह रहा था, लेकिन सतबीर पीड़ित पर लगातार दबाव बनाने लगा। कनेक्शन कटवाने तक की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने एसीबी को शिकायत दी। टीम ने नोटों के सीरियल नंबर नोट कर पीड़ित को देकर सतबीर के पास भेजा। सतबीर ने जैसे ही रुपये पकड़े वैसे ही टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed