{"_id":"57ed62384f1c1bca7f5742ef","slug":"panipat-30-hajar-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआर पर दिनदहाड़े हमला कर 30 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमआर पर दिनदहाड़े हमला कर 30 हजार लूटे
amar ujala beuro panipat
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की बतरा कॉलोनी रेलवे फाटक के पास दिन दहाड़े कुछ लोगों ने लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर एक कंपनी के एमआर को गंभीर रूप से घायल कर करीब 30 हजार रुपये लूटकर लिए। घायल को उपचार के लिए पीजीआई खानपुर दाखिल कराया गया है।
दीवान नगर कच्चा कैंप निवासी जसकरम एक कंपनी में एमआर है। वह मेडिकल स्टोर पर दवा सप्लाई करता है।
वह वीरवार को दवाइयों की पेमेंट लेने गांव गढ़ी सिकंदरपुर गया हुआ था और दोपहर को वापस लौट रहा था। उसका आरोप है कि बतरा कॉलोनी रेलवे फाटक के पास आठ-दस बाइक सवार करीब डेढ़ दर्जन युवक खड़े थे। जब वह फाटक के पास पहुंचा तो उन लोगों ने बाइक का रास्ता रोकते हुए उस पर लाठी-डंडों व सरियों से हमला कर दिया। वह हमले में बुरी तरह से घायल हो गया और उसके संभलने से पहले बदमाश उससे 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले गए। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसको गंभीरावस्था के चलते पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर इस संदर्भ में जीआरपी एसएचओ बृजपाल का कहना है कि जीआरपी के पास लूट या मारपीट की कोई सूचना नहीं मिली है। इस तरह की किसी वारदात की सूचना मिलती है तो आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।