फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: 20 years imprisonment for raping a 13 year old girl

Panipat: 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की कैद, जुर्माना भी लगाया

Wed, 06 Nov 2024 06:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 06:56 PM IST
सार

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह की अदालत ने फैसला सुनाया है। 20 अगस्त 2021 को पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी की घटना है।

विज्ञापन
Panipat: 20 years imprisonment for raping a 13 year old girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के अंतर्गत एक कॉलोनी में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई है। दोषी पर अदालत ने 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर दोषी को तीन साल की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। दोषी ने 20 अगस्त 2021 को इस वारदात को अंजाम दिया था। तीन साल से अधिक चली मामले की सुनवाई के बाद बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह अदालत ने अपना फैसला सुनाया है।
विज्ञापन


जिला उप न्यायवादी कुलदीप ढुल ने बताया कि पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना क्षेत्र में एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने 20 अगस्त 2021 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पेशे से श्रमिक है। उसकी 13 साल की बेटी 19 अगस्त की शाम को लापता हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


अगले दिन ने पुलिस किशोरी को कॉलोनी से ही बरामद कर लिया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसको सौरभ अपने साथ लेकर गया था। उसने अपनी बहन के कमरे पर उसको रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपनी बहन के पास रहता था। 20 अगस्त को उसकी बहन व जीजा काम से बाहर गए थे। उसने किशोरी को यहां बुला लिया और अपने पास रखा। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब तीन साल से अधिक समय तक चली मामले की सुनवाई के बाद दोषी सौरभ को 20 साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed