फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipal cuple, panipat attack, panipat chc

दंपति पर तेजधार हथियार से हमला,गंभीर

Sat, 16 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 16 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
मतलौडा में आधा दर्जन लोगों ने दंपित पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दंपित गंभीर  रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। वारदात की सूचना पर मतलौडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दंपति की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को गांव मतलौडा में खेत से लौट रहे सन्नौज व उसकी पत्नी सुमन पर गांव के ही वीरेंद्र, सुरेंद्र व उसके परिवार के आधा दर्जन लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सन्नौज व उसकी पत्नी सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने झगड़े में बीच-बचाव करवाया। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


सन्नौज ने बताया कि शाम के वक्त वह अपनी पत्नी सुमन के साथ टै्रक्टर पर खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में वीरेंद्र का टै्रक्टर खड़ा था। उसने वीरेंद्र को रास्ते से टै्रक्टर हटाने के लिए बोला था। इस पर वीरेंद्र व उसका परिवार भड़क गया। वीरेंद्र,सुरेंद्र व उसके परिवार ने उनके साथ गाली-गलौच की। विरोध करने पर वीरेंद्र,सुरेंद्र व परिवार के आधा दर्जन लोगों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई है। वारदात की सूचना पर मतलौडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुमन की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed