फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   one magzine load, second creat load then catch , panipat , harayana

एक मैगजीन को पुलिस पर किया खाली, दूसरी लोड करते समय पकड़ा

Fri, 20 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 दिल्ली, यूपी और हरियाणा में खौफ का पर्याय बन चुका मुकीम काला गैंग के बदमाश डॉ. इसरार को पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने वीरवार को मुठभेड़ के बाद गांव गोयला खुर्द के समीप से गिरफ्तार किया था। डॉ. इसरार ने आधे घंटे तक पेड़ों का सहारा लेकर पुलिस की टीम पर दस फायर किए। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए।

एक मैगजीन खत्म करने के बाद जब डॉ. इसरार जमीन पर लेट कर दूसरी मैगजीन लोड कर रहा था तभी स्पेशल स्टाफ टीम ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अस्लाह बरामद किया है। पुलिस ने कुख्यात इसरार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन



विदित है कि डॉ. इसरार मुकीम काला गैंग का बदमाश है। मेहताब उर्फ काणा और मुकीम काला के पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद डा. इसरार ही गैंग को संचालित कर रहा था। डॉ. इसरार पर हरियाणा, यूपी और दिल्ली में हत्या एवं डकैती के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। करनाल पुलिस ने गत दिनों डॉ. इसरार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल पुलिस 27 अप्रैल को  डॉ. इसरार को कोर्ट में पेश करने के लिए कैराना गई थी। वह शौच करने के बहाने पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था। तब से कैराना, करनाल व पानीपत पुलिस डॉ. इसरार की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी। स्पेशल स्टाफ प्रभारी छब्बील सिंह को वीरवार को सूचना मिली कि डॉ. इसरार यमुना के आसपास है। पुलिस टीम ने डॉ. इसरार को पकड़ना चाहा, लेकिन डॉ. इसरार ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस पार्टी ने भी जवाबी फायर किए और काफी मशक्कत के बाद डॉ. इसरार को धर दबोचा।



डॉ. इसरार काला मुकीम गैंग का कुख्यात बदमाश है। उसको गोयला खुर्द के पास से गिरफ्तार किया गया  है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है और उससे गहनता के साथ पूछताछ कर रही है।
छब्बील सिंह, प्रभारी, स्पेशल स्टाफ पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed