{"_id":"58ea83314f1c1bbe595b3d3d","slug":"natinol-highway-12-days-20-incidents-14-ded","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर 12 दिन में 20 हादसे, 14 मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे पर 12 दिन में 20 हादसे, 14 मौत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड हादसों का नेशनल हाईवे बन गया है। पिछले 12 दिनों में 20 हादसे हो चुके हैं। इनमेें 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस हादसे रोकने के लिए विशेष प्रयास नहीं करती दिख रही। उसकी कार्रवाई चालान काटने तक ही सीमित है। पिछले तीन माह के दौरान ट्रैफिक पुलिस 12 हजार से अधिक वाहन चालकों के चालान कर चुकी है, लेकिन तेज रफ्तार पर अंकुश नहीं लगा पाई है। पुलिस का दावा है कि हाई स्पीड पर कंट्रोल करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
जीटी रोड पर रोजाना कहीं न कहीं हादसे हो रहे हैं। जीटी रोड पर बने डेंजर जोन पर सबसे अधिक हादसे हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन कटों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी मौजूद रहते है, लेकिन रात में यहां कोई पुलिस कर्मचारी नजर नहीं आता। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। समय-समय पर वाहन चालकों को नियमों के बारे में भी बताया जाता है। इसके बाद भी वाहन चालक नियमों की परवाह किए बिना सड़क पर वाहन दौड़ाते हैं और हादसे होते हैं।
कब-कब हुए हादसे
28 मार्च को सिवाह फ्लाईओवर पर होंडा सिटी कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच की मौत हुई।
31 मार्च को जीटी रोड पर बीबीएमबी के सामने बने कट पर टैंकर ने बाइक सवार को कुचल दिया, मौत।
31 मार्च की रात टोल प्लाजा के पास रेत से भरे डंपर के नीचे दबने से बाइक सवार की मौत।
31 मार्च को सेक्टर 29 मोड़ पर ऑटो से उतरी मां-बेटी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर।
02 अप्रैल को सिवाह के पास रोड पार कर रहे बुजुर्ग की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत।
02 अप्रैल को जीटी रोड पर पुलिस लाइन के पास हरियाणा रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, कार सवार दंपति घायल।
02 अप्रैल पुलिस लाइन के पास यू टर्न ले रहे बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल।
02 अप्रैल को पट्टीकल्याणा के पास आई-20 कार और ईको वैन की टक्कर में महिला की मौत, पांच घायल।
03 अप्रैल को पानीपत टोल प्लाजा के पास ट्रक की टक्कर से पलटा ऑटो, नौ घायल।
07 अप्रैल को पानीपत-रोहतक हाईवे पर नौल्था के पास रेज रफ्तार वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत।
07 अप्रैल को पानीपत-असंध हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत।
07 अप्रैल को पानीपत-दिल्ली रोड पर मारुती एजेंसी के पास कार की टक्कर से युवक की मौत।
08 अप्रैल को पट्टीकल्याणा के पास नेशनल हाईवे पर सड़क पर खड़ी गन्ने से भरी ट्राली से टकराई बाइक, एक की मौत।
ये हैं डेंजर जोन
एलिवेटिड हाइवे के नीचे 13/17 मोड़।
एलिवेटेड हाईवे का तहसील कैंप मोड़ पर बना ब्लाइंड कट।
बाबरपुर फ्लाईओवर के नीचे बना कट।
सिवाह बाईपास, जहां रोजाना घट रहे हादसे।
टोल प्लाजा पर
जीटी रोड पर बीबीएमबी के सामने वाला कट।
डाहर से सिवाह की तरफ जाने वाला फ्लाईओवर मोड़।
जीटी रोड पर रिफाइनरी मोड़
समालखा में पट्टीकल्याणा गांव के पास
हादसे जो दिल दहला दें
केस-1
होंडा सिटी ने ऑटो को मारी थी टक्कर, पांच की मौत
28 मार्च को जीटी रोड दिल्ली-पानीपत लेन पर सिवाह फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सवार महिला सहित तीन लोग फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। होंडा सिटी कार में आग लग गई थी। हादसे में ऑटो में सवार दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। कार में तीन स्कूल विद्यार्थी थे, जो पेपर खत्म होने के बाद मस्ती करने निकले थे, लेकिन तेज रफ्तार कार पांच लोगों के लिए काल बन गई।
विज्ञापन
केस-2
तेल टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
31 मार्च को जीटी रोड पर बीबीएमबी के सामने बने यू टर्न पर मुड़ रहे बाइक सवार युवक को समालखा की तरफ से तेज गति में आ रहे टैंकर ने कुचल दिया था। युवक बेटी का रिजल्ट लेने स्कूल जा रहा था। हादसे में बाइक सवार युवक दस मिनट तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन लोग तमाशबीन खड़े रहे। बाद में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया था।
केस-3
रेत से भरा डंपर पलटा, बाइक सवार की मौत
31 मार्च की देर रात करनाल-पानीपत रोड पर टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर पहले तेज रफ्तार में आ रहा रेत से भरा डंपर संतुलन बिगड़ने से पलट गया। इसके नीचे दबने से बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी। कई घंटे की मशक्कत के बाद जीटी रोड से क्रेन की सहायता से डंपर हटाया। व्यक्ति का शव बुरी तरह से कुचल चुका था। उसे पहचानना मुश्किल हो गया था।
केस-4
आई-20 और ईको की टक्कर में महिला की मौत
दो अप्रैल की सुबह पटियाला निवासी सुखजिंद्र अपनी नानी रतन कौर, मां जरनैल कौर और बेटे विशेषदीप के साथ आई-20 कार से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन मामी शालिनी को देखने जा रहे थे। जीटी रोड पर गांव पट्टीकल्याणा के पास पहुंचने पर उनकी कार सामने चल रही ईको-वैन से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन जीटी रोड पर पलट गए। ईको-वैन में सोनीपत दवाई लेने जा रही राजनगर निवासी गुड्डी की वैन के नीचे दबने से मौत हो गई थी। पांच लोग घायल हो गए थे।
तीन माह में पुलिस ने ये चालान किए
कैटेगरी जनवरी फरवरी मार्च
ओवर स्पीड 11 23 4
ड्रंक एन ड्राइव 22 20 11
डेंजरस ड्राइविंग 21 29 28
रॉन्ग साइड 485 250 105
मोबाइल यूज 31 23 17
रॉन्ग पार्किंग 244 134 490
ट्रिपल राइडिंग 94 139 65
विदाउट हैलमेट 1923 1743 1527
नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए ओवर स्पीड से चलने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाते हैं। समय-समय पर वाहन चालकों को नियमों की पालना करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है। हादसों पर कंट्रोल करने के लिए ब्लाइंड कटों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। वाहन चालकों को भी चाहिए कि वो यातायात नियमों का पालन करे। नियमों की अवहेलना करने पर ही हादसे घटित होते हैं। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना होगा।
आत्माराम लांबा, डीएसपी ट्रैफिक, पानीपत।