{"_id":"6467128d4e9a20ef6703ab73","slug":"mother-slapped-when-bath-bucket-broke-hurt-teenager-committed-suicide-by-hanging-himself-in-panipat-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: नहाने की बाल्टी टूटने पर मां ने गुस्सा कर एक-दो थप्पड़ लगाए, आहत किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: नहाने की बाल्टी टूटने पर मां ने गुस्सा कर एक-दो थप्पड़ लगाए, आहत किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Fri, 19 May 2023 11:39 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 19 May 2023 11:39 AM IST
सार
पानीपत में 13 साल के किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। मां से पूछा तो उसने बताया कि बुधवार को बेटे ने नहाने वाली बाल्टी तोड़ दी थी। जिसके चलते उसे डांट दिया था और एक-दो थप्पड़ भी लगाए थे। मां का कहना है कि शायद इसी के चलते राहुल ने ऐसा कदम उठाया हो।
विज्ञापन
teenager demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पानीपत के पसीना रोड स्थित एक क्वार्टर में मां के डांटने से आहत 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर को फंदे पर लटका देख मां ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए, जिन्होंने शव को फंद से उतारकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पसीना रोड का मामला, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परजनों को सौंपा
पसीना रोड स्थित गोल फैक्टरी निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर कार्यरत है। फैक्टरी के क्वार्टर में जहां पिछले करीब चार-पांच माह से राजकुमार अपनी पत्नी सोमवती व बच्चों से रह रहा है। पति-पत्नी दोनों फैक्ट्री में ही काम करते हैं। वीरवार शाम करीब पांच बजे सोमवती काम कर वापस कमरे पर लौटी।
विज्ञापन
कमरे में फंदे पर लटका मिला 13 वर्षीय बेटा
अचानक वह चीखने लगी, जिसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर सभी पहुंचे तो देखा कि भीतर कमरे में फंदे पर उसका 13 वर्षीय बेटा राहुल लटका हुआ है। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और सिविल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि ने बताया कि राहुल के इस बड़े कदम को उठाए जाने के बारे में जब मां से पूछा तो उसने बताया कि बुधवार को बेटे ने नहाने वाली बाल्टी तोड़ दी थी। जिसके चलते उसे डांट दिया था और एक-दो थप्पड़ भी लगाए थे। मां का कहना है कि शायद इसी के चलते राहुल ने ऐसा कदम उठाया हो।
विज्ञापन