{"_id":"5849a71b4f1c1b104f44a131","slug":"man-take-poison-dc-office-police-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ लेकर डीसी ऑफिस पहुंचा, पुलिस ने पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ लेकर डीसी ऑफिस पहुंचा, पुलिस ने पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नांगल खेड़ी निवासी एक व्यक्ति वीरवार को जहरीला पदार्थ लेकर डीसी ऑफिस पहुंच गया। उसने सेक्टर-29 चौकी पुलिस पर तंग करने और गांव की एक महिला समेत तीन लोगों पर प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया।
इसकी जानकारी होते ही डीसी ऑफिस में हड़कंप मच गया। सेक्टर-छह चौकी पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। डीसी ऑफिस में दोपहर के वक्त सुभाष निवासी नांगल खेड़ी जहरीला पदार्थ लेकर पहुंचा। उसके साथ उसका बेटा भी था।
वहां उसने न्याय न मिलने पर खेतों में छिड़कने वाला जहरीला पदार्थ निगलने की धमकी दी। डीसी ने उसकी बात सुनी और न्याय का आश्वासन दिया। सुभाष निवासी नांगल खेड़ी ने आरोप लगाया कि गांव सुरेश, प्रेम और उसकी बहु कमलेश मिले हुए हैं।
विज्ञापन
उसकी बहुत कमलेश पुलिस में उसके साथ हाथापाई की शिकायत देती है। उसे फंसाने की धमकी भी देती है। वीरवार को उसकी बहु सेक्टर-29 चौकी पुलिस के पास पहुंची। वह उस वक्त घर पर बच्चों के लिए खाना बना रहा था।
उसने आरोप लगाया कि इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई की। गांव के लोगों ने उसे छुड़वाया। डीसी कार्यालय से सूचना मिलने पर सेक्टर-छह चौकी प्रभारी बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने जहरीला पदार्थ लेकर आने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद व्यक्ति को छोड़ दिया। सेक्टर-29 चौकी प्रभारी कविता ने बताया कि
पुलिस के पास नांगल खेड़ी निवासी कमलेश की शिकायत आई है। कमलेश ने अपने ससुर सुभाष पर गाली गलौच करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई के लिए गई थी। उसके साथ किसी तरह की मार-पिटाई नहीं की गई है।
कविता, प्रभारी, सेक्टर-29 चौकी पानीपत।