फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   looted money

पत्नी के गहने गिरवी रखकर लाए पैसे बदमाश लूट ले गए

Wed, 13 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 13 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
शहर के कुलदीप नगर में सोमवार की रात को हार्डवेयर दुकानदार, उसकी पत्नी व बच्चों को बंधक बनाकर 85 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बदमाश की संख्या दो बताई जा रही है। दुकानदार बाजार का कर्जा उतारने के लिए अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखकर पैसे लाया था।

बदमाशों ने दुकानदार की पत्नी पर पिस्तौल की बट से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाश पेड़ से सहारे से मकान में घुसे बताए जा रहे हैं।

पीड़ित राजू ने पुलिस को बताया कि उसकी काबड़ी रोड पर हार्डवेयर की दुकान है। वह दुकान के ही ऊपरी हिस्से में रहता है। बाजार में काम मंदा होने के चलते उस पर पर कर्जा हो गया। कर्ज उतारने के लिए उसने पत्नी राधा के कहने पर बैंक में पत्नी के गहने गिरवी रख दिए।
विज्ञापन


वह सोमवार सुबह बैंक से गहनों की ऐवज में 80 हजार रुपये लेकर लेकर आया था। सोमवार रात को वह अपनी पत्नी राधा और दोनों बच्चों के साथ मकान में सो रहा था।

 रात एक बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। पत्नी राधा के दरवाजा खोलते ही दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पत्नी राधा के सिर पर पिस्तौल का बट मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में राधा घायल हो गई। वह फर्श पर गिर गई। बदमाशों ने उस पर व दोनों बच्चों पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने उनसे पैसे के बारे में पूछा।

बदमाश अलमारी से रखे 85 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। बदमाश जाते वक्त बाहर से कमरे की कुंडी लगा गए। उन्होंने दूसरे फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की कुंडी खोली और उनको बाहर निकाला। राधा का निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने राजू की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने कहा कि अगर पुलिस बदमाशों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती तो वह वीरवार को एसपी राहुल शर्मा से मुलाकात करेंगे।

एफएसएल अधिकारी और पीड़ित परिवार में बहस
वारदात की सूचना पर एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. नीलम आर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया कि एफएसएल अधिकारी ने उन पर लूट की झूठी कहानी बनाने का आरोप लगाया है। अधिकारी ने उनसे इस प्रकार व्यवहार कर रही थी जैसे वो ही मुजरिम हो।

 आरोप है कि अधिकारी बार-बार उन्हें कह रही थी कि ऐसे कैसे लूट हो सकती है। इसको लूट का नाम दिया गया है। यह परिवार की ही करतूत है। अधिकारी ने पीड़ित परिवार का नार्को टेस्ट कराने की भी धमकी दी है। वह किसी भी तरह के टेस्ट के लिए तैयार हैं।
 

रात को कुलदीप नगर में लूट की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कमरे में बंद परिवार को बाहर निकाला। महिला के सिर पर चोट लगी हुई थी। परिवार ने पूछताछ में बदमाशों के द्वारा पिस्तौल का भय दिखकर उनसे 85 हजार रुपये लूटने की बात कही है। पुलिस ने परिवार के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विपिन कादियान, प्रभारी थाना मॉडल टाउन पानीपत

वारदात से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन परिवार के द्वारा जहां से बदमाशों की एंट्री बताई जा रही है। वहां से एंट्री करना बदमाशों के लिए आसान नहीं है। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ बदतमीजी नहीं की है। उन्होंने पुलिस के जांच अधिकारियों को परिवार का नार्को टेस्ट करवाने की सलाह दी है। ताकि परिवार के लोगों के बारे में भी पता लग सके कि वह झूठ बोल रहे है या सच। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने ने ले लिए है।
डॉ. नीलम आर्यो, सीनियर साइंफिफिक ऑफिसर पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed