फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Loot, police, haryana, panipat, lacks

मैनेजर से पिस्तौल के बल पर साढ़े चार लाख की लूट

Wed, 17 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 17 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Loot, police, haryana, panipat, lacks
लूट - फोटो : पानीपत
पानीपत। पुलिस के सुरक्षा के दावों के बीच रिफाइनरी के पास आईओसीएल चौक पर एक ट्रांसपोटऱ्र्ट कंपनी के मैनेजर से दिनदहाड़े तीन बदमाश पिस्तौल के बल पर साढ़े चार लाख रुपये लूट ले गए। वह रिफाइनरी स्थित एक बैंक से पैसे निकलवाकर ले जा रहा था। बदमाश कुछ ही पल में वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


एक बार फिर लूट की वारदात से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। बेखौफ बदमाशों ने रिफाइनरी के पास ट्रांसपोटऱ्र्ट कंपनी के मैनेजर से लूट की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा और मुस्तैदी का दावा करने वाले पुलिस अधिकारियों को करारा झटका दिया है। बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार को गांव सिंहपुरा-सिठाना रोड पर आईओसीएल चौक के पास ट्रांसपोर्टर नरेंद्र सिंह हाल निवासी विराट नगर पानीपत से लूटपाट की। नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से पुंडारी, ऊना, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वह पानीपत में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। उसको मंगलवार को किसी को पेमेंट देनी थी। उसने 1.08 लाख पानीपत स्थित एक बैंक से निकाले और 3.42 लाख रिफाइनरी स्थित ए बैंक से निकाले। उसने एटीएम से पैसे निकलवाकर बाइक की डिग्गी में रख लिए थे।
विज्ञापन


वह पैसे लेकर पानीपत आ रहा था। आईओसीएल चौक पर बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रुकवा लिया। बाइक पर पीछे बैठे दो युवक उसके पास आए और उसके माथे पर पिस्तौल तानकर पैसों की मांग की। बदमाशों ने शोर मचाने और चालाकी दिखाने पर गोली मारने की धमकी भी। बदमाश बाइक की डिग्गी में रखे साढ़े चार लाख रुपये लेकर गांव सिठाना की तरफ फरार हो गए। बदमाशों की बाइक पर नंबर भी नहीं लिखा हुआ था। उसने तुरंत वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूप में दी। सूचना मिलने पर बोहली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर जांच की, लेकिन आरोपियों का कहीं सुराग नहीं लग पाया। डीएसपी बली सिंह सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर नरेंद्र के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रिफाइनरी क्षेत्र में सक्रिय है गिरोह
रिफाइनरी रोड बदमाशों के लिए आसान शिकार बनता है। पुलिस की नाममात्र गश्त और सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं होना बदमाशों के हौसलों को दोगुना कर रहा है। बदमाश रिफाइनरी के पास आसानी से लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ट्रांसपोर्टर से हुई लूट से पहले भी बदमाश रिफाइनरी के अधिकारियों और राहगीरों से कई बार लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

फिरौती न देने पर डॉ. नासा पर हुआ हमला
23 जून को समालखा में डॉ. नासा से बदमाशों 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती न देने पर बदमाशों ने डॉक्टरों नासा पर गोली चला दी। हमले में डॉ. नासा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस मामले के सिर्फ एक आरोपी सुभाष निवासी गांव ईक्कस को ही गिरफ्तार कर पाई है, जबकि मामले के तीन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।  

गैस एंजेसी में हुई लूटपाट
जून माह में बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर बबैल रोड स्थित भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा की गैस एंजेसी में लूटपाट की। बदमाश भाजपा नेता के भाई से 55 हजार रुपये लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

शराब ठेकेदार और सेल्समैन से लूट
शुक्रवार को दो बदमाशों ने सेक्टर 29 स्थित देसी शराब के ठेके में घुसकर शराब के ठेकेदार महाबीर और सेल्समैन रतन के साथ मारपीट कर नौ हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस मामले में अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।


वर्जन::::::::
लूट की सूचना पर तुरंत पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी करवा दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा लिया। ट्रांसपोर्टर के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस रिफाइनरी के पास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच कर रही है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुनील कुमार, प्रभारी, बोहली चौकी पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed