फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Loot, police, haryana, panipat

शराब ठेकेदार, सेल्समैन से दिनदहाड़े नौ हजार लूटे

Fri, 12 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Fri, 12 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Loot, police, haryana, panipat
crime demo - फोटो : MID DAY
पानीपत। आईजी रोहतक रेंज शुक्रवार को समालखा में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन कर महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दे रहे थे। दूसरी तरफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सेक्टर-29 स्थित देसी शराब के ठेकेदार और सेल्समैन से मारपीट कर करीब नौ हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात के बाद लुटेरे बाइक पर सवार होकर भाग निकले। वारदात की सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर और चांदनी बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सेल्समैन के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देसी शराब के ठेके के सेल्समैन रतन निवासी गांव बुआना लाखू ने बताया कि वह शुक्रवार करीबन पांच बजे ठेके पर काम कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए। एक युवक बाइक से नीचे उतरकर ठेके पर आया और 200 रुपये देकर शराब की बोतल मांगी। वह शराब की बोतल देने लगा, तो इसी समय युवक ठेके की कुंडी खोलकर अंदर आ गया और उसके साथ छीना झपटी करने लगा। ठेके पर अचानक शराब ठेकेदार महाबीर आ गया। ठेकेदार ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बाइक पर बैठे युवक ने उन दोनों पर हेलमेट से वार कर दिया। इसके बाद दोनों उनसे नौ हजार रुपये लूटकर भाग निकले। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी हैडक्वार्टर जगदीप दुहन, एसएचओ थाना चांदनी बाग जसपाल सिंह व चौकी प्रभारी अतर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शराब के ठेकेदार और सेल्समैन से लूट की सूचना मिली थी। पुलिस ने ठेकेदार और सेल्समैन से पूछताछ कर अज्ञात के खिलाफ केस  दर्ज कर लिया है। सेल्समैन ने नौ हजार रुपये लूटने के आरोप लगाए हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतर सिंह, प्रभारी सेक्टर-29 पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed