{"_id":"6a00f148bbb1aa4335193a2aae2c53d0","slug":"labour-killed-hitting-on-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर वार कर श्रमिक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर वार कर श्रमिक की हत्या
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील कैंप विकास नगर स्थित एक फैक्टरी में एक श्रमिक की उसके सहयोगी श्रमिकों ने सिर में वजनी हथियार मारकर मौत के घाट उतार दिया। उसका शव शनिवार सुबह फैक्टरी में लकड़ी के ढेर के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है और श्रमिक के परिजनों को सूचित कर दिया है। थाना शहर पुलिस ने इसमें हत्या का मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला थाना शहर के अंतर्गत विकास नगर, तहसील कैंप क्षेत्र का है। शनिवार सुबह विकास नगर स्थित कारपेट की एक फैक्टरी में रोहित (24) निवासी गांव खुंठी, रांची का शव पड़ा मिला। रोहित की सिर में भारी हथियार से वार कर हत्या की गई थी। तहसील कैंप चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया और श्रमिकों व फैक्टरी मालिक से पूछताछ की। बताया गया कि रोहित दो साल से उक्त कारपेट फैक्टरी में रहता था। दूसरे श्रमिक बृज भूषण ने बताया कि रोहित ने कमरे पर अपने कई साथी श्रमिकों के साथ रात को शराब पी थी। रोहित को शराब पीते वक्त किसी से झगड़ा भी हुआ था।
सुबह रोहित कमरे पर नहीं मिला। उन्होंने सोचा कि रोहित बाहर किसी काम से चला गया होगा। वह नौ बजे फैक्टरी में लकड़ी लेने के लिए गया। उसने रोहित का शव लकड़ियों के ढेर के पास पड़ा देखा। उसने तुरंत इस बारे में फैक्टरी के मालिक को सूचना दी। जिसके बाद तहसील कैंप पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फैक्टरी श्रमिकों को शहर न छोड़ने की हिदायत दी है और इसमें हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वर्जन
तहसील कैंप के विकास नगर स्थित कारपेट की एक फैक्टरी में श्रमिक रोहित निवासी रांची की हत्या कर शव फैक्टरी में ही फेंक दिया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस ने इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
संदीप सिंह, प्रभारी, तहसील कैंप पुलिस चौकी पानीपत।