{"_id":"57a38c604f1c1b035c2b8c92","slug":"kidnap-crime-police-ransom-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं कक्षा के छात्र का अपहरण, किडनेपर ने मांगी 25 लाख की फिरौती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौवीं कक्षा के छात्र का अपहरण, किडनेपर ने मांगी 25 लाख की फिरौती
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। थाना शहर के अंतर्गत अशोक नगर से एक नौवीं के छात्र का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन कर छात्र को छोड़ने की एवज में 25 पेटी (25 लाख) की फिरौती मांगी है। रकम ना देने पर अपहरणकर्ता ने छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी है।
छात्र के अपहरण के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की शिकायत को लेकर पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं और परिजनों ने पुलिस अधिकारियों पर मामले की जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस अधिकारी अपहरण के मामले को संदिग्ध बता रहे हैं और विद्यार्थी की लोकेशन शहर के आसपास बता रहे हैं।
शहर के तहसील कैंप स्थित अशोक नगर निवासी 14 वर्षीय हितेश उर्फ हर्ष कुमार का घर के पास से ही अपहरण कर लिया गया। शातिर बदमाशों ने हितेश के फोन से ही परिजनों को फोन कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। हितेश उर्फ हर्ष कुमार के अपहरण के बाद परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
परिवार के लोग मामले की शिकायत पुलिस थाने से लेकर एसपी को कर चुके हैं, लेकिन अब तक हितेश का सुराग नहीं लग पाया है। पिता राजकुमार मिगलानी वीरवार को पुलिस की अनदेखी को देखकर वीरवार को मीडिया के सामने आए। उन्होंने बताया कि उसका अशोक नगर में ही गंगा प्योर वाटर के नाम से वाटर सप्लाई का काम है। उसका बेटा हितेष व बेटी सिमरन हैं। हितेश देवी मंदिर के पास स्थित एशियन स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र है। 26 जुलाई को शाम सात बजे हितेश घर पर स्कूल का काम कर रहा था।
उसको किसी ने फोन कर घर से बाहर बुलाया था। वह इसके बाद घर नहीं लौटा। अगले दिन उसके फोन से उसकी मौसी के लड़के राहुल निवासी गांव निगदू, करनाल के पास एक फोन आया था। फोन पर व्यक्ति ने कहा कि हितेश उनके कब्जे में है। अगर उसको चाहते हो तो दिल्ली में 25 पेटी पहुंचा दो। इतना कहते ही आरोपी ने फोन काट दिया। उन्होंने दोबारा हितेश के फोन पर बात करने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका फोन नहीं लगा। उन्होंने मामले की शिकायत थाना शहर पुलिस में की।
पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। वह दो अगस्त को एसपी राजेश दुग्गल के पास भी गए। एसपी ने उन्हें मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था, बावजूद इसके पुलिस फोन लोकेशन तक ट्रेस नहीं कर पाई। किडनेपर ने वीरवार को भी राहुल को फोन कर फिरौती मांगी है। हितेश के अपहरण के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वीरवार को किडनेपरों का आया तीन बार फोन
वीरवार को किडनेपरों ने पिता राजकुमार को तीन बार फोन कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी। किडनेपर ने जल्द पैसे ना देने पर हितेश को जान से मारने की धमकी भी दी है। किडनेपर के फोन आने के बाद राजकुमार ने थाना शहर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। राजकुमार का आरोप है कि उसके बेटे हितेश की जान को खतरा है, लेकिन पुलिस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
किडनेपर और हितेश की मौसी के लड़के राहुल की बातचीत
वीरवार सुबह 11:40 बजे
- राहुल : हेलो, हेलो
- किडनेपर: बोल
- राहुल: क्या चाहते हो भाई
- किडनेपर: पैसा
- राहुल: कितना
- किडनेपर: 25 पेटी
- राहुल : कहां पर
- किडनेपर: दिल्ली
- राहुल: किस जगह
- किडनेपर: लेकर आजा दिल्ली, बता पैसे तैयार हैं या नहीं
- किडनेपर: कल फोन करूंगा
- राहुल: कितने बजे
- किडनेपर: पहले बता पैसे तैयार हैं या नहीं
- राहुल: पैसे तो तैयार नहीं हैं।
- किडनेपर: बस बोल दिया है पैसे तैयार कर ले एक सप्ताह हो गया है टाइम दिए हुए
- राहुल: अच्छा ठीक है
- किडनेपर: ठीक है
कैसे बचाऊं अपने बेटे को
पैसे के अपहरण के बाद पिता राजकुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी और रिश्तेदार राजकुमार को ढांढस बंधा रहे हैं। राजकुमार रोते हुए बार-बार बस यही कह रहा है कि इतने रुपये कहां से दूं, मैं अब क्या करूं। अपने बेटे को कैसे बचाऊं। उसे तो पुलिस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है।
पुलिस को नहीं बताने की भी दी धमकी
हितेश के पिता राजकुमार ने बताया कि किडनेपर ने उन्हें धमकी दी है कि वह पुलिस को शिकायत करने की भूल ना करें। किडनेपर बार-बार उन्हें धमकी दे रहा है। वह इसकी जानकारी पुलिस को भी चुके है, लेकिन पुलिस ने अब तक मामले में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
बेटे को कुछ हुआ तो पुलिस होगी जिम्मेदार
हितेश के अपहरण मामले में पुलिस की लचर कार्रवाई से परिजनों में रोष व्याप्त है। परिजन पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनके बेटे की जान को खतरे में डाल रही है। अगर उसके बेटे को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। वे वीरवार को भी एसपी से मिलने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनकी शिकायत को शरारत मान रही है।
मोबाइल की कॉल डायवर्ट नहीं मिल पा रहा सुराग
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हितेश के मोबाइल की कॉल डायवर्ट कर रखी है। जिसके चलते पुलिस की तकनीकी टीम भी उसकी लोकेशन का पता नहीं लगा पा रही। पुलिस के अनुसार उसके मोबाइल की पिछली लोकेशन कचरौली गांव के आसपास की मिली है।
वर्जन :::::::::
पुलिस हितेश अपहरण मामले की गहनता से जांच कर रही है। हितेश के मोबाइल लोकेशन पानीपत ही है। आरोपी फोन पर उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हर्ष कुमार को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत।