फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inova hit two bike three people dies in Panipat

पानीपत में खूनी सफर: इनोवा चालक ने चार वाहनों को मारी टक्कर, दो बाइक सवार तीन की मौत; वाहन को किया जब्त

Thu, 10 Apr 2025 10:36 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 10 Apr 2025 10:36 PM IST
सार

बांध गांव के प्रदीप ने बताया कि उसका भतीजा सौरभ रेलवे रोड पर खराद की एक दुकान पर काम करता था। वह पलड़ी गांव के रविंद्र के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर जा रहा था। ब्राह्मणवास गांव के पास एक इनोवा चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Inova hit two bike three people dies in Panipat
ला नागरिक अस्पताल में विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

एक इनोवा के चालक ने शुक्रवार शाम की सफर को अपनी लापरवाही से खूनी बना दिया। डाहर चौक से बिंझौल चौक तक करीब तीन किलोमीटर की दूरी में दो कार और दो बाइकों को सीधी टक्कर मार दी। इनोवा की टक्कर लगने से दो बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। आई-20 और वैगन-आर कार चालक घायल हो गए। दोनों कारों के टायर फट गए। चालक इनोवा को छोड़ कर भाग गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने इनोवा को जब्त कर लिया है। पुलिस ने देर शाम को तीनों के शवों को शवगृह में रखवा दिए हैं। पुलिस शुक्रवार को शवों के पोस्टमार्टम कराएगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा वीरवार शाम का है। एक इनोवा चालक ने डाहर चौक से पानीपत आते समय गुप्ता फैक्टरी के नजदीक पर एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार शाहपुर गांव का साहिल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे कुछ आगे ब्राह्मणवास गांव के नजदीक बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। चालक ने इसके बाद एक आई-20 और एक वैगन-आर कार को टक्कर मार दी। इसमें दोनों कारों के चालकों चोट लगी और कारों के टायर फट गए। ब्राह्मणवास के पास मोटरसाइकिल सवार पलड़ी गांव का रविंंद्र (25) और बांध गांव के सौरभ (25) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर उनको जीटी रोड टोल प्लाजा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां उनको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी इनोवा गाड़ी छोड़ कर भाग गया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमहेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इनोवा को जब्त कर लिया और तीनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया।

रविंद्र और सौरभ एक साथ करते थे काम
बांध गांव के प्रदीप ने बताया कि उसका भतीजा सौरभ रेलवे रोड पर खराद की एक दुकान पर काम करता था। वह पलड़ी गांव के रविंद्र के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर जा रहा था। ब्राह्मणवास गांव के पास एक इनोवा चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें सौरभ और रविंद्र की मौत हो गई। सौरभ शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था।

उसका एक बेटा चार महीने का है। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पलड़ी गांव के वकील ने बताया कि उसका दोस्त रविंद्र दो भाइयों में छोटा था। वह रेलवे रोड पर खराद की एक दुकान पर काम करता था। वीरवार शाम को काम से लौटने के बाद एक इनोवा चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।


अधिकारी के अनुसार
इनोवा चालक के कई वाहनों को सीधे टक्कर मारने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर इनोवा को कब्जे में ले लिया है। दो बाइक सवार तीन लोगों की हादसों में मौत हुई है। पुलिस ने तीनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी। शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -जगमहेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed