फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   illegal liquor, smuggling, police, crime, panipat

देसी शराब की 50 पेटियां बरामद, एक गिरफ्तार

Wed, 27 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Wed, 27 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
illegal liquor, smuggling, police, crime, panipat
शराब की 50 पेटियां - फोटो : ब्यूरो
पानीपत। थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव बिंझौल के पास पुलिस ने टाटा मैजिक से देसी शराब की 50 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने टाटा मैजिक के चालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


आठ मरला चौकी पुलिस ने मंगलवार शाम को गांव बिंझौल के पास एक टाटा मैजिक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली, तो उससे हरियाणा निर्मित संतरा देसी शराब की 50 पेटियां मिलीं। पुलिस ने टाटा मैजिक के चालक धर्मेंद्र निवासी कृष्णपुरा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके साथ मौजूद दो लोग खेतों मे होकर भाग निकले।
विज्ञापन


आरोपी धर्मेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह शराब की पेटियों को गांव सुताना से लेकर गांव परढ़ाना जा रहा था। वहां से इसे गांवों के ठेकों पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान विभाग को सूचित कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई पूरी कर शराब की पेटियों को विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव बिंझौल के पास एक टाटा मैजिक से शराब की 50 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से भागे आरोपियों के बारे में पूछताछ चल रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जयबीर सिंह, इंचार्ज आठ मरला चौकी पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed