{"_id":"58fa533d4f1c1be6398b4f60","slug":"if-sdo-and-clark-bring-take-riswat-enquary","type":"story","status":"publish","title_hn":"यदि एसडीओ और क्लर्क ने रिश्वत मांगी है तो जांच कर निलंबित किया जाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यदि एसडीओ और क्लर्क ने रिश्वत मांगी है तो जांच कर निलंबित किया जाए
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पंचायत भवन में मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में बिजली विभाग के एसई आरके तेवतिया को निर्देश दिए कि वे ढांड निवासी नाथा राम की तरफ बिजली विभाग का बकाया बिजली का बिल वसूूल करें और 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले विभाग के एसडीओ और क्लर्क की जांच करें। अगर अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाए जाएं तो इन्हें तुरंत निलंबित किया जाए। मुख्य संसदीय सचिव ने 14 नई-पुरानी शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। इस बैठक में कई शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया।
67 एकड़ जली फसल का नहीं मिल रहा है मुआवजा
कैथल निवासी अनुराग सिक्का की जलकर नष्ट हुई फसल के मुआवजे के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक को निर्देश दिए कि वे 67 एकड़ फसल की रिपोर्ट डीसी के माध्यम से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आग से जलने वाली फसल के मुआवजे के संदर्भ में विचारविमर्श किया जा रहा है। शीघ्र ही पीड़ित किसानों के हित में फैसला लिया जाएगा। अनुराग ने बताया कि उसकी फसल का बीमा होने के बाद भी मुआवजा नहीं मिल रहा है। कृषि विभाग के उप निदेशक ने बताया कि आग दूसरे जिला जींद के गांव धनौरी से चलकर गांव हरिपुरा के खेतों में घुस गई है। जिससे 67 एकड़ फसल जल गई है।
मैट बिछाने के नहीं मिले पैसे
गांव खेड़ी लांबा निवासी महाबीर ने बताया कि 6 से 8 जून 2016 को एसडीएम कलायत ने उसको मौखिक तौर मैट बिछवाने के लिए कहा था। जब उसको बिल मांगा गया तो एसडीएम ने आयुर्वेदिक अधिकारी कैथल द्वारा इन बिलो के भुगतान के लिए कहा गया। वह आयुर्वेदिक अधिकारी के पास काफी चक्कर काटे लेकिन उसको कोई पैसा नहीं दिया गया। जिसके बाद वह कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचा है। जिस पर बख्शीश सिंह ने आयुर्वेदिक अधिकारी को उस पैसे के लिए देने के लिए कहा लेकिन आयुर्वेदिक अधिकारी ने कहा कि उनके पास कोई आदेश नहीं थे। जिस पर बख्शीश सिंह ने बताया कि वह 11 हजार रुपये आयुर्वेदिक विभाग दे या वह खुद अपनी जेब से देंगे। उन्होंने विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सिसमौर निवासी अमर सिंह नंबरदार और अन्य निवासीगण की सिसमौर से पिलनी की सडक़ पर अधुरे 300 फुट के टुकड़े का निर्माण पूर्ण करवाएं। बख्शीश सिंह विर्क ने नगर परिषद कैथल के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे विरेंद्र बंसल की दुकानों के नक्शे अगली बैठक तक पास करवाएं अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव ने गांव माजरी निवासी सुखवंत सिंह की ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा गोचारान एवं शामलात जोहड़ की भूमि से नाजायज कब्जा छुड़वाने के मामले में दोनों पक्षों का आपसी समझौता करवाने को कहा। उन्होंने बात्ता निवासी हरभजन की तालाब का ठेका की शेष राशि की अदायगी संबंधित शिकायत के संदर्भ में कलायत के उपमंडलाधीश से संपर्क करने को कहा। अगाैंध निवासी केवल सिंह की शिकायत के संदर्भ में गुहला के उपमंडलाधीश को मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने बात्ता निवासी सोनू, कुराड़ निवासी महेंद्र सिंह, ककहेड़ी निवासी रघबीर सिंह, कलायत निवासी जरनैल सिंह, मुंदड़ी निवासी सोनू शर्मा की शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीसी संजय जून, एसपी सुमेर प्रताप सिंह, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम मंदीप कौर, ओमप्रकाश एवं सुरेंद्र पाल, डीएसपी तरूण कुमार, सतीश गौतम, नगराधीश विजेंद्र हुड्डा, प्रशिक्षु एचसीएस मंदीप कुमार एवं संयम गर्ग, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, वरिष्ठ नेता रवि भूषण गर्ग, राव सुरेंद्र सिंह, श्याम सुंदर बंसल, जिला पार्षद शकुंतला वजीरखेड़ा और अमरेंद्र सिंह खारा मौजूद रहे।