फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband, Wife, Affair, Murder, Cime, Panipat, Haryana

बेटे के सामने पत्नी का गला घोंटा, ईंट के वार से हत्या कर शव होद में फेंका

Fri, 27 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिले में वीरवार रात हत्या की दो वारदातें हुई। दोनों में ही रिश्तों का कत्ल हुआ। शहर की गंगाराम कॉलोनी में एक व्यक्ति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पांच साल बेटे के सामने ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह पड़ोसियों की छत की ग्रिल पर साड़ी बांध नीचे उतरकर भाग गया। वहीं समालखा में केबल ऑपरेटर की हत्या कर शव पानी के हौद में फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 
चरित्र पर संदेह था इसीलिए होता था झगड़ा

मूल रूप से गांव सरकिया, पटना निवासी प्रमोद कुमार पत्नी सोनी और तीन बच्चों के साथ फिलहाल शहर की गंगाराम कॉलोनी में रह रहा था। वह फ्रेम की मशीन चलाने का काम करता है। प्रमोद और सोनी की 12 साल पहले शादी हुई थी। सोनी दो लड़कों व एक लड़की की मां थी। प्रमोद के पड़ोसी सन्नी ने बताया कि प्रमोद अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिससे दोनों के बीच अकसर लड़ाई झगड़ा रहता था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उनको बच्चों ने सोनी की हत्या की जानकारी दी। उन्होंने प्रमोद के घर में जाकर देखा तो सोनी का शव तख्त पर पड़ा था। छत के ग्रिल पर साड़ी बंधी हुई थी। प्रमोद मौके से भाग गया। प्रमोद का मोबाइल फोन भी बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल स्थित शव गृह में रखवा दिया है। सोनी के परिजनों के पानीपत पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।


बेटे ने बयां की पिता की दरिंदगी
सोनी के छोटे बेटे गोलू (5) ने बताया कि रात को वह सो रहा था। बर्तन गिरने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि उसकी मां फर्श पर बैठी थी।

पिता प्रमोद ने उसकी मां का पीछे से गला दबा दिया। उसकी मां जमीन पर गिर पड़ी। पिता मां को तख्त पर डालकर भाग गया।

वर्जन
महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मायका पक्ष के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। महिला की हत्या से पर्दा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही उठेगा।
जयबीर सिंह, जांच अधिकारी थाना माडल टाउन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed