{"_id":"593059774f1c1b5365bdb43b","slug":"homegard-two-hunderd-bribe-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड जवान के रिश्वत लेने की वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड जवान के रिश्वत लेने की वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Thu, 01 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय के सामने जीटी रोड यू-टर्न पर तैनात एक होमगार्ड जवान की 200 रुपये रिश्वत लेने की वीडियो वायरल हुई है। होमगार्ड जवान ने एक वाहन चालक से नो इंट्री के नाम पर ये पैसे लिए थे और अपनी टोपी में रख लिए थे। वायरल वीडियो में एक होमगार्ड जवान ने एक वाहन चालक से नो एंट्री के नाम पर दो रुपये ले लिए। उसने पैसे लेते ही अपनी टोपी में रख लिए। इसी समय एक होमगार्ड जवान को पकड़ लिया। होमगार्ड जवान ने पहले तो अपना रौब दिखाया, लेकिन मामला बिगड़ते देख सॉरी-सॉरी कहने लगा। उसने कैमरे के सामने नो इंट्री के नाम पर 200 रुपये लेने की बात कबूली। ट्रैफिक सिटी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि उनके सामने एक वीडियो आया है। इस बारे में बाबरपुर थाना प्रभारी को अवगत करा दिया है और होमगार्ड के अधिकारियों को भी पत्र लिख जाएगा। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन