{"_id":"57af69ed4f1c1bc530ee48aa","slug":"home-call-gun-shot-police-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से फोन कर बुलाया और मार दी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से फोन कर बुलाया और मार दी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
डेरा अदमखेल जहां स्मार्टफोन से सस्ते दामों पर मिलती हैं बंदूकें
- फोटो : Dawn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत/इसराना। कहासुनी और मारपीट के बाद शुक्रवार रात को इसराना में युवक को फोन कर घर से बुलाकर गोली मार दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर पहुंची इसराना थाना पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। हालत गंभीर होने के कारण देर रात तक युवक के बयान दर्ज नहीं हो सके थे।
इसराना में लड़ाई झगड़े के बाद संदीप नाम के युवक को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि संदीप का कस्बे के ही एक युवक के बीच रात को मारपीट हो गई थी। स्थानीय लोगों ने उस वक्त बीच-बचाव कर दिया और दोनों को घर भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने देर रात संदीप को फोन कर घर के बाहर बुलाया। संदीप के घर के बाहर गली में आते ही आरोपी ने उसे गोली मार दी। गोली लगने पर संदीप जमीन पर गिर गया, जबकि आरोपी युवक मौके से भाग निकला। परिजनों ने संदीप को गंभीर हालत में पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में परिजन ज्यादा कुछ बताने से बच रहे हैं।
वर्जन
युवक को गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची थी। पुलिस इस बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन अब तक वारदात के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस युवक के बयान दर्ज करने के लिए कई बार अस्पताल जा चुकी है, लेकिन गंभीर हालत के चलते अब तक बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
सुरेश पाल, प्रभारी थाना इसराना