फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Head constable Singham threatened SP by coming live on Facebook in Panipat

Panipat: फेसबुक पर लाइव आकर हेड कांस्टेबल सिंघम ने एसपी को दी धमकी, बोला- माफी मांग ले, छोड़ दूंगा

Tue, 21 Feb 2023 03:34 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 21 Feb 2023 03:34 PM IST
सार

फेसबुक लाइव के दौरान आशीष कुमार ने एसपी पर आरोप लगाया कि वह उनके बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनके खिलाफ आईपीएस और सरकार को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह किसी आईपीएस के खिलाफ नहीं है, भ्रष्टाचारी के खिलाफ हूं। 

विज्ञापन
Head constable Singham threatened SP by coming live on Facebook in Panipat
फेसबुक लाइव सिंघम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में ट्रैफिक पुलिस की नौकरी से बर्खास्ती के बाद आशीष कुमार उर्फ सिंघम ने फेसबुक पर लाइव आकर एसपी पानीपत को धमकी दी। उन्होंने कहा कि माफी मांग, छोड़ दूंगा। लाइव के अशीष कुमार की भाषा अमर्यादित हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में आईजी से शिकायत की है, जिन्होंने पूरे मामले की जांच करनाल एसपी को सौंप दी है। 

विज्ञापन


आशीष कुमार उर्फ सिंघम का दावा, उसके खिलाफ एसपी कर रहे दुष्प्रचार, आईजी से लगाई गुहार   
करीब 10 मिनट के फेसबुक लाइव के दौरान आशीष कुमार ने एसपी पर आरोप लगाया कि वह उनके बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनके खिलाफ आईपीएस और सरकार को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह किसी आईपीएस के खिलाफ नहीं है, भ्रष्टाचारी के खिलाफ हूं। इसके साथ ही सभी आईपीएस को संबोधित करते हुए कि कोई भी एसपी के बहकावे नहीं आएं। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने आरोपी लगाया कि उनके पिता को नोटिस देकर बुलाया गया है। शर्म करनी चाहिए। वह माफी मांगे, सुधार करें। एसपी ने गलती की है, जांच में जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। छोड़ूगा नहीं। अभी पीछे हट जाए, बाद में माफी का कोई खाता नहीं। इसके साथ ही आशीष कुमार ने एसपी पर कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारी उनके बहकावे में नहीं आए, मैं इसे आप ही देख लूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed