{"_id":"67113d250d3be2589f0ed295","slug":"haryana-lawrence-henchmen-on-police-radar-in-panipat-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पानीपत में लॉरेंस के गुर्गे पुलिस की रडार पर, सुक्खा के बारे में ये बात आई सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: पानीपत में लॉरेंस के गुर्गे पुलिस की रडार पर, सुक्खा के बारे में ये बात आई सामने
Thu, 17 Oct 2024 10:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:06 PM IST
सार
सुक्खा बचपन से नशे की लत में पड़ गया था। गांव में कई बार मारपीट की वारदातों के भी आरोप है। सुक्खा के पिता बलबीर बाजीगर चार साल से लकवा ग्रस्त हैं। पत्नी की भी मौत हो चुकी है। सुक्खा छह भाई बहनों में सबसे बड़ा है। पांच की शादी हो चुकी है। एक अविवाहित है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सलमान खान के घर हुई फायरिंग के तार पानीपत तक जुड़े हैं। इस मामले में पानीपत से लॉरेंस के कई और गुर्गे गिरफ्त में आ सकते हैं। सुक्खा पानीपत में किस किस के संपर्क में था, यह जांच की जा रही है। उससे मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है। सुक्खा अक्सर रात को पानीपत में अपने दोस्तों के पास शराब पीने आता था।
विज्ञापन
ऐसे में पुलिस को पूरा यकीन है कि इस मामले में पानीपत में लॉरेंस के कुछ और भी गुर्गे शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने सुक्खा की मोबाइल लोकेशन से उसे गिरफ्तार किया है। जिन युवकों ने उसको अनाजमंडी के पास बुधवार रात को होटल में बुलाया था। उस युवकों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सुखबीर उर्फ सुक्खा की मां शोरी देवी की साढ़े तीन साल पहले ह्दयघात से मौत हो गई थी। इसके बाद पिता बलबीर लकवा ग्रस्त हो गए। मां के मौत के बाद सुखबीर गलत संगत में रहने लगा था। वह जो भी पैसे कमाता था, उनकी शराब पी लेता था। अगर पत्नी शराब पीने से रोकती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। वह अब मोबाइल पर अक्सर संदिग्ध लोगों से भी बात करने लगा था। उसके पिता बलबीर बाजीगर बताते हैं वह पूरा दिन मोबाइल पर वीडियो ही देखता था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले सागर पाल व विक्की गुप्ता शूटर थे। इनको निर्देश मोहम्मद चौधरी ने दिए थे। सोनू , सुभाष चंद्र और अनुज थापन ने इनको हथियार उपलब्ध कराए थे।
इन तक हथियार सुखबीर उर्फ सुक्खा ने पहुंचाए थे। सुखबीर को हथियार किसने मुहैया कराए थे। सुखबीर अनमोल बिश्नाेई के संपर्क में कैसे आया। इन सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। अनुज पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर चुका है।