फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Due to a fight that took place 3 days ago, a young man was stabbed to death

Haryana: 3 दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, वारदात के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपी

Thu, 19 Sep 2024 09:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 09:42 PM IST
सार

तीन दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना खोजकीपुर गांव की है। हत्या करने के बाद आरोपी शव के पास ही बैठ गया।

विज्ञापन
Haryana: Due to a fight that took place 3 days ago, a young man was stabbed to death
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के बापौली क्षेत्र के खोजकीपुर गांव में तीन दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में एक युवक ने गांव के ही युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी युवक की हत्या कर शव के पास ही बैठ गया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को मौके पर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इस वारदात की सूचना बापौली थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने यहां लोगों से पूछताछ की और आरोपी को हिरासत में लिया। एफएसएल ने मौके से खून के नमूने जुटाए। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव खोजकीपुर गांव निवासी संजय कुमार (28) दो भाईयों में छोटा था। संजय का गांव के ही राजेश के साथ पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी दोनों की गांव के अड्डे पर कहासुनी हुई थी। वीरवार शाम को संजय व राजेश का आमना सामना हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश ने पेंट से चाकू निकालकर संजय के पेट में एक के बाद तीन बार हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल संजय जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजेश वारदात को अंजाम देकर वहीं पर बैठ गया। उसके हाथ में चाकू था। लोगों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया । अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 
बापौली पुलिस थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि आरोपी राजेश को हिरासत में लिया है। उसके पास से चाकू बरामद किया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed