फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girl student dies after falling from fourth floor of college in Samalkha of Haryana

I QUIT मैं इंजीनियर नहीं बन सकती: कॉलेज की चौथी मंजिल से कूद छात्रा ने दी जान, लिखा- लव यू मम्मी-पापा, सॉरी...

Thu, 16 Mar 2023 09:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Mar 2023 09:03 PM IST
सार

घायल अवस्था में छात्रा अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Girl student dies after falling from fourth floor of college in Samalkha of Haryana
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के समालखा स्थित पाइट कॉलेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है। इसके एक कोने पर अंग्रेजी में ‘आई क्विट’ लिखा है तो दूसरे पर लिखा है आई एम सॉरी मम्मी-पापा, मैं इंजीनियर नहीं बन सकती। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। समालखा पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया।

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे की है। बीटेक की कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा जाह्नवी (21) कॉलेज की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में कूद गई। सिक्योरिटी गार्ड कुछ गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। कॉलेज प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। प्रबंधन के लोगों ने छात्रा को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां छात्रा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर समालखा थाना और हलदाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


अगले महीने विदेश जाने वाला था भाई
छात्रा सेक्टर-18 पानीपत की रहने वाली थी। उसके पिता एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि वे दो बहन भाई हैं। बड़े भाई को अगले महीने कनाडा जाना था। परिजनों ने बताया कि उसने अपनी पसंद से इंजीनियरिंग की लाइन चुनी थी। वह पढ़ाई को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट मिला
पुलिस जांच में छात्रा के पास से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें पढ़ाई न कर पाने के कारण यह कदम उठाने की बात लिखी गई है। पेज के एक कोने पर अंग्रेजी में ‘आई क्विट’ लिखा है। वहीं दूसरे कोने पर आई लव यू मम्मी-पापा लिखा है। इसमें लिखा है कि आई एम सॉरी मम्मी-पापा, मैं इंजीनियर नहीं बन सकती। मुझसे पढ़ाई नहीं हो रही है। मैं बहुत दबाब में हूं। इसलिए सुसाइड कर रही हूं।


पुलिस को पाइट कॉलेज में छात्रा की छत से गिरने से मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों ने भी उसकी छत से गिरने से मौत होने की बात कही है। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - सुनील कुमार, प्रभारी, थाना समालखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed