फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   girl student,death ,jail

छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 27 May 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 27 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
 थाना सनौली पुलिस ने गांव कुराड़ निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम उसे सनौली अड्डे से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

गांव कुराड निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा ने बुधवार देर रात जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली थी। छात्रा के पिता ने बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ आरोपी मोहित स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करता था। इस बारे में उसकी बेटी ने अपने दादा-दादी को बताया था। मोहित के परिजनों से इसकी शिकायत की थी, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी मोहित बुधवार देर रात उनके घर में घुस गया। उसकी बेटी ने मोहित को घर में घुसा देख शोर मचाया तो वह भाग गया। इसके बाद उसकी बेटी ने बुधवार देर रात जहरीला पदार्थ निगल खुदकुशी कर ली। छात्रा के पिता की शिकायत पर थाना सनौली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थाना सनौली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर सायं आरोपी मोहित को सनौली बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed