{"_id":"f4c83d9ced101c129c3daf0800f4482b","slug":"farmer-hang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा किसान ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे में मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवा किसान ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दीवाना गांव में युवा किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। इसके पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है।
उसकी शादी एक साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी अपने मायका गई हुई थी। वह बीते दिन भी अपनी पत्नी को लेने गया था।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना थाना चांदनी बाग के अंतर्गत गांव दीवाना की है।
गांव दिवाना निवासी अनिल (25) का शव शनिवार को घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से लटका मिला। थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि अनिल पेशे से किसान था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी।
अनिल की उसकी पत्नी के साथ कहासुनी चल रही थी। शुक्रवार रात को अनिल खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था। शनिवार सुबह साढ़े बजे पिता धर्मसिंह अनिल को उठाने के लिए दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गया था।
कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अनिल ने दरवाजा नहीं खोला तो पिता धर्म सिंह ने खिड़की से देखा। अनिल का शव चुन्नी से पंखे पर फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने से इस बारे में अपने पड़ोसियों को बताया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना चांदनी बाग के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि दीवाना गांव में युवक द्वारा फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।