फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fake policeman arrested for extortion from e-rickshaw drivers in Panipat of Haryana

पानीपत: सलारगंज गेट पर ई-रिक्शा चालकों से वसूली करने वाला नकली पुलिसकर्मी काबू, पहले रह चुका होमगार्ड

Mon, 07 Mar 2022 01:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Mar 2022 01:41 AM IST
सार

आरोपी पहले होमगार्ड रह चुका है, उसी के आई-कार्ड की धौंस दिखाकर वह वसूली करता था। रविवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।   

विज्ञापन
Fake policeman arrested for extortion from e-rickshaw drivers in Panipat of Haryana
बाजार से काबू किया नकली पुलिसकर्मी, (दोनों ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच में ब्लैक टोपी पहने हुए ) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में सलारगंज गेट पर ई-रिक्शा चालकों से पुलिसकर्मी बनकर 20 व 30 रुपये की अवैध वसूली करने वाले एक पूर्व होमगार्ड को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया। जिस आरोपी को शहर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के हैड कांस्टेबल आशीष ने बताया कि उनके पास शनिवार को शिकायत आई कि पिछले कई दिनों से एक युवक पुलिसकर्मी बनकर ईरिक्शा चालकों से रुपये ऐंठता है। आरोपी पुलिस की वर्दी और जूते पहने हुए है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और उसे रंगेहाथ काबू किया। आरोपी की पहचान जींद निवासी राजकरण के रूप में हुई। आरोपी के पास से तलाशी ली तो उसके पास एक आई-कार्ड मिला, जिससे पता चला कि वह पहले होमगार्ड रह चुका है। 
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि राजकरण पिछले दो माह से लगातार बाजार में आता था। वह सुबह ही ड्यूटी टाइम पर बाजार में पहुंचता था और रात करीब 8 बजे तक रहता था। वह प्रति रेहड़ी वाले से 30 रुपये लेता था। साथ ही सालारगंज गेट पर खड़ा हो जाता था। दिन में बाजार में ई-रिक्शा प्रतिबंधित है, ताकि जाम न लगे। आरोपी 20 रुपए लेकर ई-रिक्शा को बाजार में प्रवेश करने देता था, जो रुपये नहीं देता था, उसे पुलिस को रौब दिखाता था। उसे वह बाजार के अंदर नहीं जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बोला, शहर थाने में तैनात, जांच हुई तो हुआ खुलासा
एचसी आशीष ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के जूते तक पहन रखे थे। उन्होंने रामकरण से पूछा कि उसकी किस थाने में पोस्टिंग है, उसने कहा कि वह शहर थाना में तैनात है। उन्होंने थाना शहर पुलिस से इसके बारे में पूछा तो मामले का खुलासा हो गया। इसके बाद वह माफी मांगने लगा, लेकिन उन्होंने उसे काबू कर शहर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

 

आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और वसूली आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। - इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed