{"_id":"57f2a2b74f1c1bc33226fc97","slug":"fainance-officers-beat-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकवरी पड़ी भारी, कर्मियों को भीड़ ने धुना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिकवरी पड़ी भारी, कर्मियों को भीड़ ने धुना
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
छात्र की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत वार्ड 21 स्थित गुरुनानपुरा में फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को दबंगई महंगी पड़ गई। गुरु नानकपुरा में एक व्यक्ति से लोन की रिकवरी करने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को भीड़ ने धुन दिया। आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने परिवार के लोगों से बदसलूकी की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। लोगों ने कंपनी के कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी है।
पुलिस के अनुसार एक कंपनी के कर्मी गुरु नानकपुरा निवासी विक्की मनुजा के घर एक लाख रुपये के लोन की रिकवरी करने पहुंचे थे। विक्की मनुजा ने बताया कि एक साल पहले उसके मामा भूषण मनचंदा ने फाइनेंस फर्म से एक लाख रुपये का लोन लिया था। वे समय पर लोन की किश्त भी चुका रहे थे। पिछले महीने की किश्त का चेक भूषण ने फाइनेंस फर्म को दे दिया था।
किसी कारणवश चेक बाउंस हो गया। कंपनी ने भूषण को इसकी जानकारी नहीं दी। आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के चार कर्मी सोमवार सुबह उनके घर पहुंचे और पहले उसकी मां के साथ गाली-गलौच की। इसके बाद उनके मामा के बेटे पर हमला कर दिया। उसने विरोध किया तो कर्मियों ने उसको जान से मारने की धमकी दे दी। चारों कर्मियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने कर्मियों को समझाने की कोशिश की तो कर्मियों ने उनसे भी बदतमीजी कर दी। इस पर लोगों ने सभी की धुनाई कर दी और बंधक बना लिया। लोगों ने इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत किया और कंपनी के कर्मियों का हिरासत में ले लिया। पीड़ित परिवार के आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
कॉलोनी में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। लोगों का आरोप है कि कंपनी के कर्मियों ने एक परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अमित कुमार, प्रभारी थाना मॉडल टाउन पानीपत।