{"_id":"58d01bc24f1c1b39791a1024","slug":"ex-mla-son-death-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के बेटे की राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री के बेटे की राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक के पुत्र एवं कनीना के थाना प्रभारी विजय मलिक का सोमवार अल सुबह सड़क हादसे में निधन हो गया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को पानीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पिपलीखेड़ा लाया गया। इस दौरान उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें सोमवार को चंडीगढ़ में ट्रेनिंग पर जाना था, लेकिन अलसुबह गन्नौर जीटी रोड स्थित चौखी ढाणी ढाबे पर अपने रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद करनाल अपने निवास पर जा रहे थे। जब वे पानीपत के फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तो उनकी गाड़ी का टायर फट गया। गाड़ी क्षतिग्रस्त होने पर उनके सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
सोमवार दोपहर को विजय मलिक का पैतृक गांव पिपली खेड़ा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इंस्पेक्टर रणजीत के नेतृत्व में पुलिस टुकड़ी ने विजय मलिक को सलामी दी। उनके अंतिम संस्कार के दौरान हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की अध्यक्षा कृष्ण गहलावत, विधायक कुलदीप शर्मा, विधायक जगबीर मलिक, पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान, इनेलो नेता पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र दहिया, जगदेव मलिक, राजसिंह दहिया, सियानंद त्यागी के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व ग्रामीण शामिल हुए।