{"_id":"58f267394f1c1bd317cf4ee0","slug":"disposel-bail-lady-jump-biklang-jump","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्पोजल कुएं में कूदी महिला, दिव्यांग बचाने के लिए कूदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिस्पोजल कुएं में कूदी महिला, दिव्यांग बचाने के लिए कूदा
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। देवी मंदिर के सामने डिस्पोजल कुएं में कूदकर एक महिला ने जान दे दी। शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मोटर निकालने के रास्ते से कुएं में महिला कूद गई। उसे बचाने के लिए देसराज कॉलोनी निवासी एक दिव्यांग ने छलांग लगा दी। विभाग के कर्मियों और आस-पास के लोगों ने महिला को बाहर निकालकर नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिहायशी क्षेत्र के बीच में स्थित खुले कुएं की तरफ विभाग का ध्यान तक नहीं था। हादसे के बाद विभाग के अधिकारी हरकत में आए। सूचना पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
देवी मंदिर के सामने जन स्वास्थ्य विभाग का डिस्पोजल कुआं है। इसके पास दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक महिला पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला कुछ देर कुएं के पास टहलती रही और बाद में कुएं की दीवार पर चढ़कर मोटर निकालने वाले स्थान से कुएं में छलांग लगा दी। करीब 42 साल की महिला के कुएं में छलांग लगाने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोग महिला को बचाने के लिए रस्सी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान देसराज कॉलोनी निवासी दिव्यांग रतीराम वहां पहुंचे। पूछने पर लोगाें ने बताया कि वे रस्सी का इंतजार कर रहे हैं। यह सुन रतीराम ने कुएं में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद कर्मियों और लोगों की सहायता से महिला को कुएं से निकाला गया।
थाना-चौकी क्षेत्र के चक्कर में उलझी रही पुलिस
महिला के डिस्पोजल कुएं में कूदने की सूचना पर थाना शहर से एक पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचा। तब तक महिला को कुएं से बाहर निकाला जा चुका था। महिला का शव सड़क किनारे स्ट्रेचर पर रखा रहा, लेकिन पुलिस कर्मचारी थाना और चौकी एरिया के चक्कर में फंसा रहा। करीब आधे घंटे बाद थाना शहर का एरिया बताते हुए एंबुलेंस मंगवाई गई।
विज्ञापन
शहर के मध्य में हैं मौत का कुआं
देवी मंदिर के पास रिहायशी क्षेत्र के मध्य में मौत का कुआं खुला है। जनस्वास्थ्य विभाग इस ओर से बेखबर है। हादसे के बाद ही विभागीय अधिकारियों की आंखें खुलीं और आनन-फानन में हादसे की जानकारी ली। लोगों की मानें तो कुएं के पास से 24 घंटे लोग गुजरते हैं। बच्चे भी खेलते रहते हैं। इसके बाद भी कुएं को बंद करवाने या कवर करवाने पर विभाग ने ध्यान नहीं दिया है।
दिव्यांग ने दिखाई हिम्मत, लगाई छलांग (फोटो कोट्स)
कुएं की गहराई करीब बीस फीट बताई जा रही है। महिला के कुएं में छलांग लगाने के बाद लोगों की भीड़ कुएं के पास जुट गई, लेकिन कोई भी कुएं में छलांग लगाने का साहस नहीं दिखा सका। देसराज कॉलोनी निवासी दिव्यांग रतीराम अपने चार साथियों के साथ वहां से गुजर रहा था। उसने लोगों से महिला को बचाने की बात कही, लेकिन लोग रस्सी मंगवाने की बात कहते रहे। इस पर रतीराम ने कुएं में छलांग लगा दी। रतीराम ने बताया कि वह मूलरूप से शाहजहांपुर, यूपी का रहने वाला है। देसराज कॉलोनी में किराए पर रहता है। शनिवार को अपने साथियों के साथ फैक्ट्री में कई माह से अटका पेमेंट लेने जा रहा था। कुएं के पास भीड़ देखी तो महिला को बचाने के लिए कूछ गया। उस समय महिला की सांसें चल रही थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
देवी मंदिर के पास डिस्पोजल कुएं में करीब 42 साल की एक महिला के कूदने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
देवी मंदिर के पास डिस्पोजल कुएं में महिला के कूदने के मामले में विभाग का कोई दोष नहीं है। कुआं तीनों तरफ से कवर है। सामने से मोटर निकालने के लिए जगह छोड़ी हुई है। ऊपर गार्डर भी लगा है। महिला ने उसी जगह से कुएं में छलांग लगाई है। कुएं पर एक कर्मचारी की 24 घंटे ड्यूटी रहती है। हादसे के समय भी कर्मचारी कुएं के पास बने कमरे में था। महिला को देखकर वह जब तक बाहर निकला, तब तक महिला ने कुएं में छलांग लगा दी थी।
भूपेंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग पानीपत