{"_id":"64350463ab3732d7f90248f3","slug":"death-of-only-brother-of-three-sisters-drowning-in-canal-in-panipat-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: नहर में डूबा तीन बहनों का इकलौता भाई, चार दोस्तों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: नहर में डूबा तीन बहनों का इकलौता भाई, चार दोस्तों पर हत्या का आरोप
Tue, 11 Apr 2023 12:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:26 PM IST
सार
पानीपत में युवक के नहर में डूबने का मामला सामने आया है। मामले में परिजनों का आरोप है कि मृतक के दोस्त हत्या करने की साजिश के तहत उनके बेटे को घर से ले गए थे।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत के सिंगपुरा गांव का एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में बह गया। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। पिता ने युवक के चार दोस्तों पर नहर में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाया है और मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नहर में गोताखोर की मदद से सर्च अभियान चलाए हुए है, अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
घर लौटने पर पूछताछ की तो पता चला, दोस्त बुलाकर ले गए थे
गांव सिंगपुरा के पूर्व सरंपच फतेह सिंह के भाई सुंदर ने बताया कि हैप्पी(26) उसका इकलौता बेटा था। वह रिफाइनरी में ठेकेदार के पास काम करता था। डेढ माह से उसने काम छोड़ दिया था। सुंदर ने बताया कि वह निजी काम से करनाल गया था, जबकि बेटा घर पर था। उसे फोन पर सूचना मिली कि उसका बेटा नहर में डूब गया। वह सूचना पाकर गांव लौटा तो पता चला कि बेटे के साथ चार युवक भी थे।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ पहले शराब पार्टी की
चारों युवक गुरप्रीत, रिंकू, कुलदीप और अमित हत्या करने की साजिश के तहत बेटे को घर से ले गए और उसे सिंगपुरा के साथ बहने वाली नहर में डुबोकर मार दिया। पुलिस का कहना है कि हैप्पी ने अपने दोस्तों के साथ पहले शराब पार्टी की। उसके बाद चिकन खाया था। वह नहर में कैसे डूबा इसकी जांच की जा रही है। नहर में गोताखोर की मदद से सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन