फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of found at Khubdu Jhal who drowned in canal in Panipat

Panipat: नहर में डूबे दो दोस्तों में से एक का शव खूबडू झाल पर मिला, जन्मदिन पार्टी करने गए थे दोनों

Wed, 17 May 2023 02:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 17 May 2023 02:27 PM IST
सार

परिवार के 50 सदस्यों की टीम 10-10 की टुकड़ी बनाकर हर 5 किलोमीटर पर बैठी हुई थी,वही कुछ सदस्य ख़ूबडू झाल पर बैठे थे। मंगलवार की रात दो बजे परिजनो की नजर नहर में बह कर आ रही एक बड़े आकार की वस्तु पर पड़ी। उन्होंने टॉर्च की रोशनी से देखा तो वह शव था, जिसके बाद उसे बाहर निकाला।

विज्ञापन
Dead body of found at Khubdu Jhal who drowned in canal in Panipat
नहर में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के सरकारी म्यूजियम के पास दिल्ली पैरलल नहर में सोमवार शाम बहे दो दोस्तों में एक दोस्त शुभम का शव मंगलवार रात 2 बजे ख़ूबडू झाल के पास मिल गया है, जबकि दूसरे दोस्त सुखविंद्र की नहर में तलाश की जा रही है। नहर से मिले युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। बता दे कि परिजनों ने मंगलवार को नहर का 32 किलोमीटर का एरिया तलाशा था, लेकिन दोनों दोस्तों का कोई सुराग नहीं लगा था। 

विज्ञापन


परिवार के 50 सदस्य की 10-10 की टुकड़ी बनाकर पांच-पांच किलोमीटर पर बैठे
मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में राज नगर निवासी सचिन ने बताया था कि वह कोचिंग की तैयारी कर रहा है। सोमवार को उसके दोस्त राज नगर निवासी अंकित का जन्मदिन था। जिस अवसर पर वह बधाई देने के लिए अंकित के घर गया था। अंकित के घर पर उसका मौसेरा भाई शुभम निवासी अमलापुर, शामली और सुखविंद्र पुत्र नरेश निवासी राजनगर पहुंचे हुए थे। वह चारों इकट्ठे होकर अंकित का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली पैरलल नहर किनारे गांव महराणा के पास गए थे। उन्होंने अंकित के जन्मदिन का केक काटा और उसके बाद मस्ती करने लगे।जिसके बाद वह चारों दोस्त नहर किनारे बैठकर नहाने लगे। वह और अंकित कपड़े पहनने लगे तो इसी बीच सुखविंद्र और शुभम नहर के तेज बहाव में बह गए। उन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें बचा न सके। पुलिस ने सचिन की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर नहर में सर्च अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन


रात दो बजे पड़ी नजर
परिवार के 50 सदस्यों की टीम 10-10 की टुकड़ी बनाकर हर 5 किलोमीटर पर बैठी हुई थी,वही कुछ सदस्य ख़ूबडू झाल पर बैठे थे। मंगलवार की रात दो बजे परिजनो की नजर नहर में बह कर आ रही एक बड़े आकार की वस्तु पर पड़ी। उन्होंने टॉर्च की रोशनी से देखा तो वह शव था, जिसके बाद उसे बाहर निकाला तो शव की शिनाख्त शामली निवासी शुभम (20) के रूप में हुई। जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया और सुखविंद्र की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनौली और बिंझौल के गोताखोर तलाश में जुटे
परिवार ने सरकारी गोताखोर के अलावा निजी गोताखोर भी बुला रखे है। गांव सनौली के 4 और बिंझौल से 5 गोताखोर नहर में सर्च अभियान चलाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed