{"_id":"64dc8ac575e55fe677074d46","slug":"dead-bodies-of-two-people-found-in-israna-and-matloda-of-panipat-both-suspected-of-murder-stir-among-people-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: इसराना और मतलौडा में दो लोगों के शव मिले, दोनों की हत्या की आशंका, लोगों में हड़कंप मचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: इसराना और मतलौडा में दो लोगों के शव मिले, दोनों की हत्या की आशंका, लोगों में हड़कंप मचा
Wed, 16 Aug 2023 02:07 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 16 Aug 2023 02:07 PM IST
सार
इसराना के लोहारी गांव से 13 अगस्त को लापता हुए 42 वर्षीय व्यक्ति का शव कालखा गांव के पास मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, मतलौडा के कस्बा मतलोडा बाईपास पर तालाब पर जयमल उम्र लगभग 60 वर्ष का शव मिला है।
विज्ञापन
murder demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पानीपत के इसराना और मतलौडा में दो लोगों के शव मिले हैं। बुधवार सुबह से मिलने पर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। इसराना व मतलोडा थाना पुलिस ने दोनों के शवों को शव गृह में रखवा दिया है। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम की करवा रही है।
विज्ञापन
हत्या 1
इसराना के लोहारी गांव से 13 अगस्त को लापता हुए 42 वर्षीय व्यक्ति का शव कालखा गांव के पास मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मिली जानकारी के अनुसार नरेश (42) वासी लोहरी की डेड बॉडी कालखा गांव में गन्ने के खेत में मिली है। थाना इसराना पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पानीपत भिजवाया गया है। स्थानीय पुलिस ने भाई सुरेश वासी लोहारी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक 13 अगस्त से घर से लापता था । परिजनों का के है की उसकी हत्या कर शव खेतों में फेंका गया है।
विज्ञापन
हत्या 2
मतलौडा में मछलियों के चौकीदार की हत्या
मतलौडा के कस्बा मतलोडा बाईपास पर तालाब पर जयमल उम्र लगभग 60 वर्ष का शव मिला है। परिजनो के अनुसार वह तालाब पर चौकीदार था। उसका शव तालाब में मिला है। तालाब पर ही दारु पीने के गिलास मिले हैं और पास में ही खून मिला है। शव को खींचकर तालाब में फेंका गया है। जिसके शरीर पर सिर में चोट का निशान मिले है। उसके परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर तालाब में फेंका गया है। मतलोडा थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन