{"_id":"6406fe70d19dd10c4a00fcf7","slug":"dairy-operator-son-dies-in-road-accident-in-panipat-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: सड़क हादसे में डेयरी संचालक के बेटे की मौत, एक माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: सड़क हादसे में डेयरी संचालक के बेटे की मौत, एक माह पहले हुई थी शादी
Tue, 07 Mar 2023 02:35 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज़ एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 07 Mar 2023 02:35 PM IST
सार
पानीपत में सड़क हादसे में डेयरी संचालक के बेटे की मौत हो गई। बाइक सवार 23 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन कंपनी का काम निपटा कर घर लौट रहा था। इसी बीच गलत दिशा में आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत में बलजीत नगर नाका चौकी के पास सड़क हादसे में डेयरी संचालक के बेटे की मौत हो गई। बाइक सवार 23 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन कंपनी का काम निपटा कर घर लौट रहा था। इसी बीच गलत दिशा में आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इलेक्ट्रिशियन की एक माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
बलजीत नगर नाका चौकी के पास हुआ सड़क हादसा
गांव सनौली खुर्द निवासी राजकुमार ने बताया कि वह डेयरी संचालक है। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटी है। उसका तीसरे नंबर का बेटा दीपक लाइव गोल्ड फैशन कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था। वह सोमवार शाम को कंपनी के काम से बलजीत नगर नाका के पास गया था। वह काम निपटा कर शाम करीब 8:30 बजे घर लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच सामने से गलत दिशा में आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
29 जनवरी को हुई थी शादी
बड़े भाई रजत ने बताया कि दीपक की 29 जनवरी को सोनीपत के गांव कुराड़ निवासी तन्नू के साथ शादी हुई थी। पत्नी के हाथ से अब तक मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था, इससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।