फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime-pnp

तांत्रिक बच्ची के साथ कर रहा था दुराचार, भाई ने पत्थर मारकर छुड़ाया

Fri, 12 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत Updated Fri, 12 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime-pnp
थाना सदर के अंतर्गत आने वाली एक मंडी में बियालीस साल के एक तांत्रिक को आठ साल की एक बच्ची के साथ दुराचार करते रंगे हाथों दबोच लिया। लड़की के भाई ने आरोपी को पत्थर मारकर अपनी बहन को बचाया। बाद में आक्रोशित लोगों ने तांत्रिक की पकड़कर जमकर धुनाई की और लोगों ने पास ही शराब के खोके को आग के हवाले कर दिया। तांत्रिक एक आटा मिल में काम करता है और वहीं पर किराए के मकान में रहता है। वह बच्चियों को टॉफी व चाकलेट देकर अपने पास बुलाता था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना सदर पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में भी बच्चियों के साथ गलत हरकत करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


मामला थाना सदर के अंतर्गत आने वाली एक मंडी में वीरवार शाम का है। यहां पर रहने वाला गोनी मोहम्मद पड़ोस में ही रहने वाली आठ साल की एक बच्ची के साथ दुराचार कर रहा था। लड़की के भाई ने उसको देख लिया और उसको पत्थर मार दिया। गोनी मोहम्मद पत्थर लगने के बाद भागने लगा। इसके बाद उसकी आवाज सुनकर लड़की का पिता व बाकी लोग भी आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। थाना सदर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को आक्रोशित लोगों से छुड़वाया। लोगों ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा काटा और इसी दौरान पास के ही शराब के एक खोके में आग लगा दी। लोगों ने बताया कि वह अक्सर खोके पर बैठकर नशा करता था। लोगों ने बताया कि वह एक आटा मिल में काम करता है और मूल रूप से बंगाल का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि वह एक बच्ची के साथ दुराचार कर रहा था। उनको शक है कि वह पहले भी इस तरह की करता होगा। पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस पूछताछ में मुंह खोला तो सबके मुंह खुले रह गए
आरोपी गोनी मोहम्मद ने पुलिस के सामने अपने आरोपों को कबूलने के लिए मुंह खोला तो बाकी सब लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए। उसने अपने आरोपों में कबूल किया कि उसकी उम्र करीब 42 है। वह लंबे समय से यहीं एक आटा फैक्टरी में काम करता है। वह बच्चियों को टॉफी व चाकलेट देकर अपने पास बुला लेता था। उसने पुलिस के सामने इससे पहले तीन बच्चियों के साथ दुराचार करने का आरोप कबूला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

लोगों ने फूंक दिया शराब का खोका
आक्रोशित लोगों ने शराब के खोके को आग के हवाले कर दिया। लोगों का आरोप है कि तांत्रिक अक्सर यहीं पर बैठा रहता है। वह शराब पीता है और माहौल खराब करता रहता है। लोगों का आरोप है कि खोके पर अन्य नशा भी बेचा जाता है।


थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मंडी में एक तांत्रिक पर एक बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का आरोप है। आक्रोशित लोगों ने उसकी धुनाई कर दी और शराब के एक खोके को भी फूंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उसकी पहचान गोनी मोहम्मद के रूप में की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमित कुमार, प्रभारी, थाना सदर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed