फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime-news-pnp

टायर चोर मॉडल टाउन छोड़ साथ लगती कॉलोनी में घुसे

Fri, 04 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Fri, 04 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन में गत दिनों एक ही रात में सात गाड़ियों के टायर चोरी करने की वारदात को खुलासा नहीं कर पाई थी कि मॉडल टाउन के साथ लगती सत करतार कॉलोनी की गली में खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी का एक टायर चोरी कर लिया।
विज्ञापन


यहां गनीमत रही कि पड़ोस का एक व्यक्ति रात को नींद से जाग गया और चोर उसकी आवाज सुनकर भाग खड़े हुए। कॉलोनी में टायर चोरी की सूचना मिलते ही देर रात को हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने गाड़ी चोरी की सूचना मिलने की बात तो मानी है, लेकिन फिलहाल मामले में कुछ भी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


मामला बीती देर रात का है। शहर की पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन के साथ लगती सत करतार कॉलोनी में बीती रात को चोर घुस गए। चोरों ने कॉलोनी निवासी नवीन की गली में खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी का अगला एक टायर उतरा लिया और गाड़ी के इस हिस्से को इंटों पर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे गाड़ी के बाकी तीन टायर भी उतार रहे थे कि पड़ोस का एक व्यक्ति देर रात को नींद से उठ गया। बताया जा रहा है कि पड़ोस के व्यक्ति ने बाहर आने के लिए मकान की लाइट जलाई तो चोर सामान उठाकर भाग खड़े हुए और साथ में स्कॉर्पियो से रिम समेत उतारा टायर ले गए।

कॉलोनीवासी कशी जानकारी मिलने पर नवीन बाहर आया और टायर देखे। कुछ ही देर में कॉलोनी के काफी लोग घरों से बाहर निकल गए। लोगों ने अपनी-अपनी गाड़ियों टायर देखे और चोरों की तलाश की। कॉलोनीवासियों की देर रात तक तलाश के बाद भी कोई हाथ नहीं लगा। लोगों ने इसकी सूचना आठ मरला चौकी पुलिस को दी।

15-20 दिन पहले ही डलवाया था नया टायर
सत करतार कॉलोनी निवासी नवीन ने बताया कि वह अशक्त है और उसने अपने स्कॉर्पियो गाड़ी को टैक्सी स्टैंड पर लगा रखा है। उसने बीती रात को गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी और करीब 10 बजे सोने चला गया। वह रात को पड़ोसी की सूचना पर नींद से उठा तो उसको अपनी गाड़ी का एक टायर चोरी मिला। उसने 15-20 दिन पहले ही नया टायर व ट्यूब डलवाई थी।

मॉडल टाउन में सात गाड़ियों के किए थे टायर चोरी
चोर पंद्रह दिन पहले ही पॉश कॉलोनी मॉडल से एक ही रात में सात गाड़ियों के टायर चोरी कर ले गए थे। एक स्कूल संचालक व एक बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों ने गाड़ी चोरी की शिकायत पुलिस को दी थी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था और अधिकारियों ने चोरों को जल्द ही काबू करने का दावा किया था। पुलिस आज तक चोरों को काबू कर वारदातों का खुलासा नहीं कर सकी है।

पुलिस सुरक्षा पर कड़ा सवाल
रात के वक्त आए दिन होने वाली चोरियों ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिए हैं। थाना शहर के अंतर्गत कई मकानों में गत दिनों में चोरी हो चुकी हैं। वहीं मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में भी रुक-रुककर इस तरह की वारदात हो रही हैं। पुलिस इन सबके बीच भी गश्त कर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का दावा कर रही है।


पुलिस को सत करतार कॉलोनी में एक गाड़ी के टायर चोरी करने की सूचना मिली है। पीड़ित व्यक्ति किसी काम से बाहर गया हुआ है और उसने शाम तक वापस आने पर शिकायत देने की कही है। पुलिस शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी।  
सुनील कुमार, प्रभारी, आठ मरला चौकी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed